Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:पुलिस अधीक्षक गोंडा के सौजन्य से बंटवाई बाढ़ राहत सामग्री

                               वीडियो


पं. बी के तिवारी

 गोंडा जनपद में आई बाढ़ की विभीषिका से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा बांटी जा रही बाढ़ राहत सामग्री से बाढ़ पीड़ितों को कितनी तृप्ति होती है यह कह पाना तो संभव है।लेकिन जनपद के बाढ़ क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों के चेहरे को देखकर भांफ लेना तो बिल्कुल ही सरल है।


ऐसे ही उमरी बेगम गंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जब पुलिस अधीक्षक गोंडा आकाश तोमर द्वारा अपने थाने के माध्यम से निज विवेक से राहत सामग्री पहुंचाई गई तो नजारा कुछ और ही रहा।


देखने से ही प्रतीत होता है,कि बाढ़ पीड़ितों के बच्चे परिवार राहत सामग्री के लिए कैसे बाट जोह रहे थे ! उमरी बेगमगंज की पुलिस बाढ़ क्षेत्र के एली का टोला घोड़हन पुरवा में जैसे लंच पैकेट,बिस्किट आदि सामग्री लेकर पहुंची बाढ़ पीड़ितों का परिवार खिलखिला उठा,और गोंडा पुलिस को मुस्कुराकर धन्यवाद ज्ञापित किया। 


बताते चलें कि गोंडा में विगत महीने से हजारों परिवार बाढ़ का दंश झेल रहे हैं। शासन प्रशासन द्वारा तरह-तरह की मदद भी की जाती है। लेकिन मौके पर वह नाकाफी ही साबित होती है।


 विगत दिनों जिलाधिकारी गोंडा के साथ पुलिस अधीक्षक गोंडा ने संयुक्त रूप से प्रशासनिक तौर पर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री स्वयं जाकर बांटी थी,और उनकी पीड़ा को समझते हुए आज स्वविवेक से गोंडा पुलिस द्वारा राहत सामग्री पहुंचा कर बाढ़ पीड़ितों की मदद में शासन-प्रशासन के साथ एक कदम आगे बढ़ाया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे