Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज के सरयू डिग्री कालेज में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया गांधी जयंती



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। रविवार को सरयू डिग्री कालेज में गांधी जयंती बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। सुबह 9 बजे तिरंगा फहराया गया। एनसीसी के कैडेट के द्वारा  राष्ट्रीय ध्वज राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। 


सामूहिक राष्ट्रगान एवं महापुरुषों के जयघोष से महाविद्यालय परिसर गूंज उठा। तत्पश्चात एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी में महाविद्यालय के प्राचार्य डा.आरबी सिंह ने तथा अशोक सिंह ने माँ सरस्वती के तथा महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। स्वागत गीत, सरस्वती वन्दना को छात्राओं ने प्रस्तुत किया।


महाविद्यालय की छात्रा सौम्या, ममता, रजनी ने तथा दाहिर खान आदि ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये। प्रवक्ता त्रिपुरारी ने महात्मा गांधी एंव शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला। 


महाविद्यालय के प्राचार्य डा.आरवी सिंह ने महात्मा गांधी के विचारों में अहिंसा के विश्व का सबसे सशक्त हथियार बताया उन्होंने कहा, अहिंसा ने विश्व समुदाय को एक नई दिशा प्रदान किया है। 


इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन डा.रवीन्द्र प्रताप सिंह ने किया, कार्यक्रम का संयोजन श्रीमती ममता मिश्रा एवं विजय यादव जी ने किया। 


इस अवसर पर त्रिपुरारी दूबे,अमित सिंह, उमेश पाठक, पवन मिश्रा, अजय सिंह, प्रेम तिवारी, अमरेश मे मार्शल स्टालिन, अंतिमा सिंह आदि प्राध्यापकों के साथ 300 छात्र छात्राओ ने प्रतिभाग किया। 


इसके साथ ही महाविद्यालय परिसर के आसपास स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। जिसमें एनएसएस व एनसीसी कैडेट एंव स्टाफ ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे