Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:मां लक्ष्मी के दर्शन के लिए नगर में निकाली भव्य शोभायात्रा



 रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। श्री लक्ष्मी पूजा जागरण समिति के तत्वावधान में नगर के गुड़ाही बाजार में चल रहे महालक्ष्मी पूजा के समापन उपरांत शनिवार को मां लक्ष्मी के दर्शन के लिए नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।


शनिवार अपराह्न को गुड़ाही बाजार स्थित श्रीराम लीला भवन से माँ लक्ष्मी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जो गुड़मंडी, गाड़ी बाजार, लकड़ीमंडी होते हुए सर्वामाई थान पहुंची। 


उसके बाद गुरुद्वारा रोड, मौर्य नगर व सकरौरा चौराहा होते हुए सन्ध्या काल में कटरा घाट पहुंची। जहां पर पावन सरयू नदी में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। 


शोभायात्रा में बैंड बाजा व डीजे पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। वहीं महिलाओं एंव बेटिओं में खासा उत्साह नजर आया। 


यात्रा में सरदार जोगिंदर सिंह जानी, कन्हैया लाल वर्मा, संजय यज्ञसेनी, चंद्रशेखर गोस्वामी, अशोक सिंघानिया, अनिल गुप्ता, श्याम जी गुप्ता, रामजी गुप्ता, अरमान पुरवार, शशांक सिंह, अनुज जायसवाल, पवन मोदनवाल, आयुष सोनी, विशाल कौशल, अमित कौशल, विश्वनाथ शाह अर्चित पाण्डेय आदि शामिल रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे