Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:टैक्टर के पलटा खाने से दो युवकों की दर्दनाक मौत, कोहराम


                            वीडियो


कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। ट्रैक्टर के अचानक अनियंत्रित होकर पलटा खा जाने से दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। 


मौत की जानकारी मिलते ही मृतकों के घर कोहराम मच गया। उदयपुर थाना के राहाटीकर कुडवाडा निवासी चन्द्रिका यादव का पुत्र लवकुश यादव 22 अपने दोस्त बेनीदीन उछापुर निवासी केदार यादव के पुत्र वीरेन्द्र कुमार यादव 20 के साथ नया ट्रैक्टर लेकर शुक्रवार की देर रात रिश्तेदारी कुसौली मे खेत की जुताई कर घर वापस आ रहा था। 


लौटते समय रेहुआ लालगंज राहाटीकर के भगवानदीन का पुरवा के पास हाइवे पर अचानक मवेशियो का झुण्ड देख ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। ट्रैक्टर हाइवे किनारे एक गडढे मे पलट गया। 


दुर्घटना मे लवकुश तथा वीरेन्द्र ट्रैक्टर के नीचे दब गये। शनिवार की सुबह ग्रामीण जब शौच के लिए निकले तो दुर्घटना देख आवाक रह गये। इधर घटना की सूचना पाकर दोनों युवकों के परिजन भी मौके पर आ पहुंचे। 


इधर उदयपुर पुलिस भी दुर्घटनास्थल पर पहुंची और किसी तरह ग्रामीणों के सहयोग से दोनों युवको के शवो को बाहर निकलवाया। पुलिस ने मृतकों के शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। 


इधर दोनों युवकों के घरों में कोहराम मच गया। मृतक लवकुश यादव ने अभी चार माह पूर्व ही ट्रैक्टर खरीदा था। वह किराये पर जुताई के जरिए परिवार का भरणपोषण कर रहा था। 


मृतक दो भाईयों में छोटा है तथा पांच बहनों मे से तीन की शादी हो चुकी है। मां देवमती घटना के बाद से बदहवाश दिखी। वहीं मृतक वीरेन्द्र चार भाईयो मे सबसे छोटा था, चार बहनों मे से दो बहनों की शादी हो चुकी है। 


वीरेन्द्र की मां निर्मला देवी का रो रो कर बुरा हाल दिखा। घटना को लेकर मृतक लवकुश के भाई रोहित यादव ने पुलिस को तहरीर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे