Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बांटी राहत सामग्री



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

 करनैलगंज(गोंडा)। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया।


समस्या को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गांवों में जाकर राहत सामग्री वितरित किया। मंगलवार को करनैलगंज के ग्राम नारायनपुर माझां के आधा दर्जन मजरों में बाढ़ राहत सामग्री का वितरण हुआ।

जिसमें दिनेश दूबे, हल्का लेखपाल रमेश चंद्र, मयंक दुबे, प्रधान प्रतिनिधि पिपरी विशाल सिंह, राहुल दुबे व संजय तिवारी, शिवेंद्र सिंह, शिव जी दुबे, सिद्धनाथ दुबे के साथ ग्राम पंचायत नरायनपुर माझा के मजरा बकियन पुरवा व बरूहा में डोर टू डोर जाकर बाढ़ पीड़ितों को लाई, बिस्कुट, माचिस, दवा आदि का वितरण किया। 


दिनेश दुबे ने बताया कि ग्राम पंचायत नरायनपुर माझा के बाढ़ प्रभावित सभी मजरों में राहत सामग्री का वितरण बाढ़ रहने तक बराबर किया जायेगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे