Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Balrampur:महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक


अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले के समस्त थानों में गठित पुलिस एण्टी रोमियो टीम द्वारा मंगलवार को सार्वजनिक स्थल, बाजार, व चौराहों के अलावा गांव तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमण कर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया



जानकारी के अनुसार 18 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में “मिशन शक्ति” अभियान के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन हेतु महिलाओं एवं बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से बाजारों, सार्वजनिक स्थानों व गांव में जाकर महिलाओं तथा बालिकाओं को 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा तथा थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे