Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करनैलगंज:भारतीय किसान यूनियन भानू ने नए परिसीमन वाली नगर पालिका के वार्ड गठन में लगे कर्मचारियों पर लगाया लापरवाही का आरोप

 


रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। भारतीय किसान यूनियन भानू के मुख्य संगठन मंत्री गजराज सिंह ने राज्य चुनाव आयुक्त को पत्र भेजकर नए परिसीमन वाली नगर पालिका के वार्ड गठन में लगे कर्मचारियों पर लापरवाही का लगाया है कि नगर पालिका परिषद करनैलगंज के वार्ड संख्या 6 में सीमा विस्तार के बाद वार्डो की सीमा व मतदाता सूची में अनियमित तरीके से पुर्नगठन किया गया है। 


वार्ड संख्या 6 में मतदाता संख्या 1395 है। जबकि बगल के वार्ड संख्या 25 में 920 है। इसी प्रकार वार्ड संख्या 12 में 985 है, जो कि काफी कम है। यही नहीं कुछ वार्डो में मतदाता संख्या औसतन 5 सौ से 6 सौ है। 


ऐसी स्थिति में वार्ड संख्या 6 में मतदाताओं की संख्या काफी अधिक है। वार्ड संख्या 6 के इरफान अंसारी आदि ने मांग की है कि अधिक संख्या वाले वार्डो से मतदाताओं को कम संख्या वाले वार्डो में शामिल करना जनहित में है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे