Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मुंबई में पलिया शहर का झंडा बुलंद करने वाले शहर के बेटे का पलिया पहुंचने पर भाजपा नेता ने किया स्वागत एवं सम्मान




आनंद गुप्ता 

पलियाकलां खीरी:पलिया निवासी मां शारदा मंडल भाजपा के महामंत्री सुनील शुक्ला के पुत्र पैंथर ने अपनी प्रतिभा से मुंबई में देश के सबसे बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा का जादू बिखेर कर देश ही नहीं पूरी दुनिया में पलिया शहर का नाम रोशन कर दिया! 


शहर पहुंचने पर भाजपा नेता रवि गुप्ता ने पूरी टीम के साथ  जोरदार स्वागत कर माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र ओढ़ाकर पलिया शहर के इस होनहार बेटे को सभी प्रिय नगर वासियों की ओर से सम्मानित किया! 


इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुनील शुक्ला, रवी गर्ग, वरिष्ठ पत्रकार धीरज गुप्ता, सुशील शुक्ला, बलराम गुप्ता, पत्रकार गुड्डू सिद्दीकी, सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे