Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

देव दीपावली पर जगमगाया सकरौरा घाट



रजनीश / ज्ञान प्रकाश                                  करनैलगंज(गोंडा)। देव दीपावली के अवसर पर शनिवार की शाम को सकरौरा घाट ग्यारह सौ दीपों से जगमगा उठा। धर्म रक्षा सेतु संगठन द्वारा सोमवार की शाम को सकरौरा घाट पर धूमधाम से देव दीपावली का पर्व मनाया गया। 


धर्म रक्षा सेतु संगठन द्वारा देव दीपावली पर यह आयोजन गत वर्ष प्रारम्भ किया गया था। इस अवसर पर घाट की सीढ़ियों पर अयोध्या के राम मंदिर की आकृति तथा आकर्षक रंगोली बनाकर और उन पर दिये जलाकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की गयी थी। 


दीपों की छटा देखते ही बनती थी। सरयू मैया की आरती के उपरांत कार्यक्रम समाप्त हुआ। आयुष सोनी और विशाल कौशल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सरदार जोगिंदर सिंह जानी, कन्हैयालाल वर्मा, धनन्जय मणि त्रिपाठी, अर्चित पाण्डेय, राजू सोनी, दीपक सोनी, अनुज जायसवाल, पीयूष शुक्ला, विशाल गुप्ता, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों सहित भारी संख्या में पुरुष, महिलायें और बच्चे शामिल हुए।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे