Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:देव दीपावली की रही धूम, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया दीप प्रज्वलित



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह देव दीपावली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया।


आदिशक्ति माता भवानी मंदिर चौक घंटाघर पर मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा एवं श्री गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देव दीपावली मनाई गई।

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ  दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप रहे। उन्होंने श्रीरामचंद्र जी एंव श्री गुरुनानकदेव जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 


कार्यक्रम का संचालन सरदार जोगिंदर सिंह जानी एंव कन्हैया लाल वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर समाजिक कार्यकर्ताओं एंव पत्रकारगणों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 


जिला अध्यक्ष भाजयुमो दीपक गुप्ता, महामंत्री विष्णु प्रताप नारायण सिंह, विनीत सिंह, रामजीलाल मोदनवाल, अशोक सिंह, मोहित पाण्डेय, अशोक सिंघानिया, सरदार भूपेंद्र सिंह सलूजा, आशीष गोस्वामी, चंद्रशेखर गोस्वामी, अन्नू बाबा, आशीष सोनी,आशीष गिरी, अरुण वैश्य, ओपी तिवारी, आयुष सोनी, विशाल कौशल, अभिनव सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह सहित तमाम संभ्रांतजन मौजूद रहे।


वहीं दूसरी तरफ पौराणिक स्थल सकरौरा सरयू घाट पर सायंकाल में देव दीपावली एंव महाआरती का आयोजन किया गया। इस मौके पर सरयू तट पर 501 दीपक जला कर दीप दान किया गया। 


जिसमें श्रीराम सोनी, मुकेश कुमार वैश्य, हरि गोपाल वैश्य, अशोक कुमार सिंघानिया, प्रेम चन्द्र निषाद, नरेंद्र सोनी, राम सुरेश, जगदीश जोशी, संजय जोशी, शिव कुमार जोशी, जागे लाल, अजय जोशी, जितेंद्र सविता, अवनीश सोनी सहित दर्जनों श्रद्धालु शामिल रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे