Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सदर विधायक ने कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात



वेदव्यास त्रिपाठी 

खबर प्रतापगढ़ से है जहां नगर पंचायत कोहड़ौर के नरहरपुर चौराहे के समीप  सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य व जिलामंत्री भाजपा अनुराग मिश्र के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं व काफी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात रेडियो पर सुनी।


कार्यक्रम खत्म होने के बाद सदर विधायक राजेन्द्र मौर्य ने कहा कि सभी देशवासियों को पीएम मोदी के इस कार्यक्रम को सुनना चाहिए।


ताकि प्रत्येक नागरिक को यह पता लग सके कि हमारे देश के प्रधानमंत्री की देश हित में क्या कार्य योजना है।वह देश के चहुमुखी विकास के लिए कितना चिंतन कर रहे हैं।


पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी भारतीय संस्कृति और संगीत की लोकप्रियता दुनिया में बढ़ रही है।एक दिसम्बर से हमारा देश जी-20 की अध्यक्षता करने जा रहा है जो कि हम सभी के लिए बड़े गर्व की बात है।


जिलामंत्री अनुराग मिश्र ने कहा कि मन की बात का यह 95वां एपिसोड था।इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी जनता की भावनाओं से अवगत होने के साथ ही समाज के हर वर्ग के लोगों से जुड़े हुए हैं।


वे पहले प्रधानमंत्री हैं जो जनता से सीधे मुखातिब होकर उनके मन की भावनाओं को समझते हैं।इसलिए हम सभी को मन की बात कार्यक्रम को अवश्य सुनना चाहिए।


इस दौरान भाजपा के जिलामंत्री अनुराग मिश्र, मण्डल अध्यक्ष कोहड़ौर विद्यासागर शुक्ला, किशन सोनी, मनोज मिश्र, छोटू सोनी, पवन जायसवाल, रिशु चौधरी, राहुल, अंकित जायसवाल, रवि, ऋषभ जायसवाल समेत तमाम क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे