Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:श्रीरामलीला में रावण अत्याचार एंव रामजन्म लीला का किया मंचन



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)।  श्रीरामलीला कमेटी के पिपरी बरइन पुरवा के तत्वावधान में ब्रह्मचारी बाबा स्थान पर चल रहे रामलीला उत्सव में कानपुर से आये कलाकारों द्वारा सोमवार की रात रावण अत्याचार एंव रामजन्म की लीला का मंचन किया गया। 


मंचन के दौरान रावण के अत्याचार से त्रस्त पृथ्वी गो रूप धारण कर इंद्रदेव के दरबार में जाकर अपनी वेदना सुनाती है। इसे सुनकर दर्शकों की आंखें नम हो गई। 


पृथ्वी के साथ इंद्रदेव अन्य देवताओं के साथ लेकर ब्रह्मा के पास जाते हैं, परमपिता ब्रम्हा पृथ्वी को आश्वस्त करते हैं। सभी मिलकर देवाधिदेव भगवान शंकर के यहां जाते हैं।


 ब्रह्मा उन्हें रावण के अत्याचार की कहानी सुनाते हैं एवं सभी देवगढ़ मिलकर भगवान विष्णु की स्तुति करते है। तभी आकाशवाणी होती है कि हे देवी देवताओं तुम निश्चिंत रहो हम अयोध्या के राजा दशरथ के यहां जन्म लेकर पृथ्वी को राक्षसों के अत्याचार से मुक्त करेंगे।


 इसके बाद चारों भाइयों राम, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न का जन्म होता है। इस दृश्य को देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए। 


जिसमें अभिनय के तौर पर लोकेंद्र मिश्रा, पुष्पेंद्र मिश्रा, देवेंद्र कुमार, राजू मिश्रा, देवनारायन, पंकज शास्त्री, अरुण कुमार, विनोद, संदीप कानपुर के कलाकारों ने अभिनय किया। वहीं राधेश्याम मिश्रा, शिव कुमार, राज कुमार मिश्रा, ब्रह्मा प्रसाद, संतोष कुमार पांडेय, पवन कुमार मिश्रा आदि समेत तमाम दर्शक मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे