Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पिता पुत्र के बीच झड़प के दौरान चली गोली, पुत्र घायल



जमीनी विवाद के दौरान घटित हुई घटना

आनंद गुप्ता 

पलियाकलां-खीरी।पलिया कोतवाली क्षेत्र के गांव ऐठपुर में जमीन जुताई के दौरान पिता और पुत्र के बीच में विवाद शुरू हो गया।


विवाद के दौरान चली गोली पुत्र चरनजीत के बाह में जा लगी और वह घायल हो गया। वहीं 90 वर्षीय पिता ने साथी के साथ उसकी रिवाल्वर छीनते हुए फायर करने का आरोप लगाया जिसमें पिता भी छुटपुट घायल हुए हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची और दोनों ही घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया में ले जाकर इलाज शुरू कराया। 


घायल चरनजीत सिंह को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं पिता का प्राथमिक इलाज सीएचसी में ही किया गया।


 बेटे ने 90 वर्षीय अपने पिता पर गोली मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 


वही बुजुर्ग पिता ने बेटे एवं उसके एक साथी पर उसका रिवाल्वर जबरन छीन कर चार राउंड फायर करने का आरोप लगाया। 


पिता का कहना है कि एक गोली उसे छूते हुए निकल गई जिससे वह छुटपुट घायल भी हुआ। पुलिस ने रिवाल्वर को जप्त करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। पिता की ओर से भी पुलिस को तहरीर दिए जाने की बात बताई जा रही है। 


जानकारी देते हुए कोतवाल पीके मिश्रा ने बताया कि गोली किसने चलाई या कैसे चली इस बात की छानबीन चल रही है। जांच के बाद ही वह कोई जानकारी दे सकेंगे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे