Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:रामचरित मानस पर आधारित सकरौरा की रामलीला में श्रीराम जन्म पर आधारित सरहनीय मंचन



रजनीश/ ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज की प्रसिद्ध बड़ी रामलीला की तर्ज व रामचरित मानस पर आधारित सकरौरा की रामलीला में श्रीराम जन्म के विभिन्न कारणों का विस्तार से मंचन किया गया।


स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों को खूब सराहा जा रहा है। नगर के सकरौरा की प्रसिद्ध रामलीला का मंचन प्रारम्भ कर दिया गया।

प्रथम रात्रि में श्रीराम के जन्म के विभिन्न कारणों का विस्तार से मंचन किया गया। प्रथम दृश्य में ब्रह्मा पुत्रों सनक, सनंदन, सनतकुमार और सनातन द्वारा भगवान विष्णु के द्वारपालों जय और विजय को दिये गये शाप का मंचन किया गया। 


दूसरे दृश्य में मनु और सतरूपा द्वारा भगवान विष्णु से वर प्राप्त की लीला दिखाई गयी। तृतीय दृश्य में जालंधर की पत्नी वृंदा के साथ भगवान विष्णु द्वारा छल से उसका सतीत्व भंग करने पर वृंदा द्वारा भगवान विष्णु को दिये गये शाप की लीला मंचित की गयी। 


चतुर्थ दृश्य में श्रवण कुमार के माता पिता द्वारा राजा दशरथ को शाप देने तथा पांचवे दृश्य में नारद मोह की लीला मंचित की गयी जिसमें नारद जी ने भगवान विष्णु को शाप दिया। इन तमाम कारणों से भगवान विष्णु को रामावतारी होना पड़ा। 


रामलीला में सचिन सोनी, मानस मिश्रा, शचीन्द्रनाथ मिश्रा, भोला सोनी, कमलेश श्रीवास्तव, नवीन दीक्षित, राजू सोनी आदि का अभिनय सराहा गया। 


पात्रों का श्रृंगार रितेश सोनी उर्फ बड़े तथा आयुष सोनी ने किया। लीला का संचालन श्रीभगवान साह और पन्नालाल सोनी ने किया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे