Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पलिया कलां :सरस्वती शिशु , विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज में मनाया गया संविधान गौरव दिवस



आनंद गुप्ता 

 पलिया कलां खीरी: संविधान दिवस के अवसर पर आज सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज पलिया में मुख्य अतिथि राजीव वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व नगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी पलिया ने भैया बहनों को सम्बोधित करते हुए कहा किस संविधान के सम्बन्ध में अपने जिले के लिए एक विशेष गौरव वाली बात यह है कि हमारे जिले के पूज्य पंडित बंशीधर शुक्ला जो राष्ट्रकवि रहे वह भी संविधान समिति के एक सदस्य थे। 


संविधान बनाने से पूर्व 60 देशों के संविधान का अध्ययन किया गया। आयरलैंड, जापान सहित 10 देशों के संविधान से मूल तत्व को अपने संविधान में जोड़कर एक विशद संविधान बनाया गया। 


 हम अपने संविधान को बड़ा संविधान न कह कर व्यापक संविधान कह सकते हैं। 


आज का आज पुनीत कार्यक्रम मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वन्दना के पश्चात प्रारंभ हुआ। अतिथि परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेन्द्र वर्मा ने कराया।   


कार्यक्रम का आगाज़ भैया नैतिक द्वारा गणेश वन्दना के साथ हुआ।  विद्यालय के प्रधानमंत्री भैया प्रभात त्रिवेदी ने नागरिक कर्त्तव्यों के बारे में भैया बहनों को बताया कि हम सभी के लिए संविधान में उल्लिखित 11 नागरिक कर्तव्य हैं।  उनका हम सभी को पालन करना चाहिए।


  संविधान के स्रोत के बारे में विद्यालय की बहन निधि मौर्य ने विस्तृत चर्चा की।  आंचल सैनी ने संविधान में वर्णित नागरिक अधिकारों पर प्रकाश डाला। शासन के निर्देशानुसार संविधान की प्रस्तावना का वाचन बहन अर्णिमा सिंह द्वारा किया गया। 


भैया हर्षित दीक्षित द्वारा संविधान की रूपरेखा के बारे में सारगर्भित तथ्य रखे गए।  कार्यक्रम के अन्त में प्रबन्धक राम बचन तिवारी ने प्रधानाचार्य के विशेष निवेदन पर भैया बहनों को विशेष जानकारी दी। 


 उन्होंने बताया कि 2014 के पश्चात जब से मोदी जी प्रधानमंत्री बने, पर्यावरण के बारे में तभी से ठोस कदम उठाए गए। किसी भी फैक्ट्री से कोई भी दूषित जल बाहर न निकाला जाए, इसके लिए अनेक पैरामीटर्स के माध्यम से केन्द्र व प्रदेश सरकार के अधिकारी देखरेख करते रहते हैं।  


जीरो लिक्विड डिसचार्ज (जेड एल डी)अर्थात एक बूंद पानी भी बाहर निकले।  दूषित जल हमारे मीठे जल स्रोतों को प्रदूषित ना करे,  इसकी व्यवस्था की गई। उपचार के पश्चात सिंचाई योग्य पानी को किसानों के आग्रह पर खेतों में वितरित करने की व्यवस्था की गई।  


आज के कार्यक्रम में विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष चांद कुमार जैन, सह प्रबन्धक शिव पाल सिंह, मातृ संगठन कार्यकर्ता सम्पूर्णानन्द एवं विमल दीक्षित उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक आचार्य रविन्द्र ने संविधान के अस्थाई अध्यक्ष सच्चिदानन्द सिन्हा एवं स्थाई अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तथा ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के बारे बताते हुए संविधान निर्माण में लगे समय एवं खर्च का भी उल्लेख किया। 


 सभी आए हुए अतिथियों को धन्यवाद देते हुए सभी का आभार प्रकट किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे