Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Sant kabir nagar किसान सम्मान निधि निवारण शिविर में उमड़ी किसानों की भीड़




एसडीएम की देखरेख में शिविर का हुआ आयोजन

आलोक बर्नवाल

संतकबीरनगर। किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को अक्सर समस्यायों का सामना करना पड़ता था और आये दिन कृषि विभाग व तहसील, ब्लॉक आदि के चक्कर किसानों को लगाना पड़ता था। जिससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए विधायक अनिल त्रिपाठी ने प्रशासन को समस्या से अवगत करवाया और प्रशासन ने भी किसानों की समस्या को लेकर निवारण शिविर का आयोजन किया गया।
मेंहदावल तहसील परिसर में आयोजित निवारण शिविर में किसानों की भीड़ उमड़ पड़ा। किसानों ने किसान सम्मान निधि की कई समस्याओं को लेकर शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाया। ब्लॉक वाइज लाइन लगवाकर बारी - बारी से लोगों का अधिकारियों द्वारा आवेदन लिया गया। तहसील प्रशासन के माध्यम से किसान सम्मान निधि निवारण शिविर में किसानों को उमड़ी भीड़ के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मजबूत किया गया। पुलिस कर्मियों द्वारा किसानों को लाइन लगवा कर बारी - बारी से उनका आवेदन लेकर किसान सम्मान निधि समस्याओं का निपटारा कराया गया। शिविर कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अनिल त्रिपाठी व एसडीएम योगेश्वर सिंह की मौजूदगी में कई लोगों का आवेदन लेकर तत्काल समस्याओं का समाधान कराया गया। शिविर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि किसानों की समस्याओं को देखते हुए शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर के माध्यम से किसान अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित के लिए केंद्र कि मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार बेहतर कार्य कर रही है। आज भाजपा सरकार में सभी लोगों के विकास के लिए कार्य किया जा रहा है। जिसमे किसानों को भी उनकी समस्याओं को लेकर हर समय समाधान के लिए शासन प्रशासन तत्परता से कार्य कर रहा है। इसतरह से अनेको बातो को कहा गया। एसडीएम को योगेश्वर सिंह ने कहा कि शिविर में 1200 किसानों का रजिस्ट्रेशन किया गया है और यह अभियान आगामी 25 नवंबर तक चलेगा। शिविर के माध्यम से किसानों की समस्याओं को दूर किया जा रहा है। इस शिविर के दौरान एडीओ एजी अशोक कुमार मिश्र, बीटीएम कमल श्रीवास्तव सहित सभी राजस्व के अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे