Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Sant kabir nagar मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने दर्जनों महिलाओं में किया साड़ी वितरण



आलोक बर्नवाल

संतकबीरनगर। मेंहदावल विकास खंड सभागार में आज बुधवार को मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी द्वारा महिलाओं में साड़ी का वितरण किया गया। साड़ी पाकर महिलाओं के चेहरे पर खुशी दिखी।
बताते चले कि मेंहदावल ब्लॉक के सभागार में आज बुधवार को मेंहदावल ब्लॉक सभागार में साड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय आजीविका मिशन के द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी पंहुचे और तय कार्यक्रम के अनुसार दर्जनों महिलाओं को साड़ी दिया गया। साड़ी पाकर महिलाओं के चेहरे खिल गए। इस दौरान विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के विकास के लिए आये दिन बेहतर प्रयास कर रही है। गांव गांव समूह के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से भी मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा की केंद्र और प्रदेश महिलाओं के विकास को लेकर सतत प्रयास कर रही है और अनेको योजनाओं का लाभ भी महिलाओं को दिया जा रहा है। इसतरह से अनेको बातो को कहा गया। इस अवसर पर विधायक अनिल त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बसंत त्रिपाठी, एडीओ आई एसबी अभय प्रताप सिंह, बीएमएस संतोष कुमार, सचिव गिरजेश यादव, इन्द्रसेन सिंह, दीपक शुक्ला आदि अनेको लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे