Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:वकीलों ने किया न्यायिक काम काज का बहिष्कार



कुलदीप तिवारी 

लालगंज , प्रतापगढ़।  स्थानीय सिविल कोर्ट में शुक्रवार को जेएम की कार्यशैली से नाराज वकीलों ने न्यायिक काम काज का बहिस्कार किया। 


संयुक्त अघिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश की अध्यक्षता में हुई  आम सभा में आरोप लगाया गया कि सिविल जज वकीलों से अनुचित ब्यवहार कर रहे हैं।  वकीलों के कार्य बहिस्कार  के चलते न्यायिक काम काज बाधित दिखा। इससे वादकारी भी वापस लौटते  दिखे। 


वकीलों ने समस्या के समाधान न होने  पर सोमवार से आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं अध्यक्ष अनिल महेश  व उपाध्यक्ष शहजाद अंसारी के साथ वकीलों ने जिला जज को संबोधित ज्ञापन सिविल जज कुवंर दिब्यदर्शी को सौंपा। 


इस मौके पर पवन पांण्डेय,   रमेश पांण्डेय, ज्ञान प्रकाश शुक्ल, विपिन शुक्ल, दिनेश सिंह, गया प्रसाद मिश्रा, संतोष पांण्डेय, विनय   शुक्ल,  अंजनी मिश्रा, बद्री विशाल सरोज, आर बी सिंह, आदि अधिवक्ता रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे