Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अयोध्या:बीकापुर से निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा, देवकाली पर हुआ समापन, उमड़ा जनसैलाब

  


वीडियो


अयोध्या 15 दिसंबर। कार्यकर्ताओं के उत्साह और जोश से लवरेज कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा बीकापुर से निकलकर भदरसा, भरतकुंड, डाबासेमर ,नाका चुंगी, फतेहगंज होते हुए देवकाली पर समाप्त हुई।


बीकापुर पर भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खबरी तथा प्रांतीय अध्यक्ष व विधायक वीरेंद्र चौधरी तथा पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री के नेतृत्व में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फैलाकर तथा राष्ट्रगान गाकर हुआ।


कांग्रेस जनों ने वंदे मातरम तथा राष्ट्रगान के बीच तिरंगे को सलामी देते हुए भारत जोड़ो मिशन की मजबूती का संकल्प जताया।


वहां कांग्रेसियों के भारी हुजूम को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खबरी ने कहा कश्मीर से कन्याकुमारी तक राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा देश के संवैधानिक मूल्यों को बचाने तथा लोगों के मौलिक अधिकारों की संरक्षा के संकल्प की पदयात्रा है।


प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खबरी ने ऐलान किया की महंगाई के साथ बेरोजगारी व बेटियों की सुरक्षा के लिए वह कांग्रेस के झंडे व बैनर के साथ सड़क से लेकर विधानसभा तक पार्टी की आवाज को मजबूती से उठाते रहेंगे।


पूर्वांचल में निकाली जा रही यात्रा के संयोजक विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा भारत जोड़ो यात्रा को जिस तरह से आम आवाम का समर्थन मिल रहा है उसे देख सत्ताधारी दल मे घबराहट पैदा हो रही है ।


पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री ने कहा राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जुड़े यात्रा पूरे देश में परिवर्तन का संकेत प्रदान कर रही है। 


उन्होंने कहा की बढ़ती हुई महंगाई बेरोजगारी उद्योग व्यापार में मंदी अमीर और गरीब के बीच बढ़ती खाई संसाधनों की लूट तथा किसानों की बढ़ती हुई आत्महत्या एवं उनकी दुर्दशा से प्रदेश के साथ साथ पूरा देश जूझ रहा है। 


आज व्यापारी वर्ग जीएसटी के छापों की मार से कराह रहा है। एक भारत में दो हिंदुस्तान पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। भारत जोड़ो यात्रा इन्हीं सब सवालों के जवाब में निकाली जा रही है।


यात्रा के पहले बीकापुर में हुई सभा की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा संचालन जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने किया।


सभा के पश्चात कार्यकर्ताओं के भारी हुजूम के साथ  यात्रा निकाली गई ।इस दौरान  कांग्रेसी हाथों में पार्टी के झंडे लिए हुए थे तथा नफरत तोड़ो भारत जोड़ों के नारे लगा रहे थे।


 जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया यात्रा का  बीकापुर में वरिष्ठ नेता जहीर हसन ,प्रेमचंद राय, अमरनाथ यादव ,राम नाथ वर्मा , इंद्र बली यादव, दिलीप गौड़ के नेतृत्व में स्वागत किया गया।


महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रेनू राय, प्रमिला राजपूत तथा मिथिलेश कोरी, रामकरण कोरी ,सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा तथा पंकज सिंह  ने आए नेताओं को स्मृति चिन्ह भेंट किया।     


जलालपुर तिराहा पर जिला महासचिव राजकुमार सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष आशुतोष सिंह, पीसीसी सदस्य अशोक कुमार सिंह ने यात्रा का स्वागत किया।


भरत कुंड में रामसनेही निषाद, अनवर हुसैन, मोहम्मद तनवीर, श्रीमती उषा कोरी  के नेतृत्व में स्वागत किया गया तथा मसौधा मे पीसीसी सदस्य महेश वर्मा ,युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष जनार्दन सिंह, जिला महासचिव भगवान बहादुर शुक्ला ,श्याम करण वर्मा के नेतृत्व में स्वागत किया गया।


डाभासेमर में पूर्वसैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक सुरेंद्र प्रताप सिंह युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय तिवारी शिवपूजन पांडे ,अमरीश पांडे, दिनेश यादव ,अब्दुल हकीम ,बबलू यादव, रोहित यादव, दीप कृष्ण वर्मा, शत्रुघ्न उर्फ भागेलु सिंह ,मोहम्मद आरिफ के नेतृत्व में स्वागत किया गया।


जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया अवध यूनिवर्सिटी के सामने प्रदेश प्रवक्ता गौरव तिवारी वीरू ने प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खबरी को  21 किलो की माला पहना कर स्वागत किया ।


महानगर में प्रवेश करने पर नाका चुंगी स्थित गांधी आश्रम के सामने महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने नगर निकाय चुनाव के जिला संयोजक शैलेंद्र मणि पांडे, पीसीसी सदस्य आरिफ आबदी, श्रीनिवास शास्त्री, उमेश उपाध्याय अंकित जैन, डॉ विनोद गुप्ता ,डीएन वर्मा  फिरोज अंसारी संदीप यादव रिशु आदि महानगर कार्यकर्ताओं के साथ प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी को अंग वस्त्र पहना कर स्वागत किया।


नाका चुंगी पर एडवोकेट कंचन दुबे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से यात्रा का स्वागत किया।


नाका पर महानगर महासचिव चंचल सोनकर के नेतृत्व में स्वागत किया गया।

मकबरा पर महानगर महासचिव भरत गुप्ता तथा प्रवीण श्रीवास्तव के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया गया।


फतेहगंज चौराहा पर पंकज जयसवाल तथा अंकित जैन के नेतृत्व में स्वागत किया गया।


वजीरगंज जपती में राजकुमार गुप्ता, ज्योति श्रीवास्तव तथा अरविंद श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्वागत किया गया।


बीकापुर चली यात्रा में प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह, अशोक सिंह ,उग्रसेन मिश्रा ,चेत नारायण सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ,दयानंद शुक्ला ,राम अवध पासी, बृजेश रावत ,रामनरेश मौर्य, शिवपूजन पांडे ,अमरीश पांडे, प्रेम प्रकाश पांडे ,विजय पांडे ,भीम शुक्ला राजकुमार मौर्य, राजदेव वर्मा , आशुतोष त्रिपाठी ,सविता यादव ,दयावती ,पुष्पा कोरी, कौशल पांडे, महेश वर्मा, मोहम्मद आरिफ आदि प्रमुख रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे