Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जलवायु परिवर्तन से मुक्ति हेतु पर्यावरण अनुकूल व्यवहार अपनाएं:अजय क्रांतिकारी



प्राथमिक विद्यालय विश्वनाथगंज में 'बाल पर्यावरण कार्यक्रम' का हुआ आयोजन,बच्चों ने लिए पेड़ लगाने और हरे पेड़ों को बचाने का संकल्प।

वेदव्यास त्रिपाठी 

खबर प्रतापगढ़ से है जहां पर्यावरण सेना द्वारा मान्धाता ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय विश्वनाथगंज में जलवायु परिवर्तन को रोकने हेतु बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 'बाल पर्यावरण कार्यक्रम' का आयोजन किया कर बच्चों को जलवायु परिवर्तन को रोकने हेतु पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।


बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का पाठ पढ़ाते हुए पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि कार्बन उत्सर्जन के कारण मौसम में बदलाव स्पष्ट दिखाई पड़ रहा है।


जिससे धरती पर जीवन के लिए खतरे की घंटी है।लगातार नष्ट हो रही हरियाली के कारण बिगड़ते पर्यावरण से जहां मानव जीवन प्रभावित हो रहा है वहीं धरती की जैव विविधता भी नष्ट हो रही है।


उन्होंने बच्चों को जागरुक करते हुए कहा कि हमें जलवायु परिवर्तन से मुक्ति के लिए पर्यावरण के अनुकूल व्यवहार अपनाना होगा।उन्होंने बच्चों को पेड़ लगाने,पानी की बचत, प्लास्टिक का त्याग करना और पेड़ों की सुरक्षा हेतु जागरुक करते हुए संकल्पित किया।


स्कूल के शिक्षक बाल कृष्ण स्वर्णकार ने बच्चों को स्वच्छता अपनाने हेतु प्रेरित किया।


इस मौके पर शिक्षिका आशा देवी, सुमनयादव, समीर, जाहिद, स्त्यम कुमार, आदिल खान, अमन कुमार एवं सुहानी देवी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे