Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या मेयर पद के दावेदारों में लीला त्रिपाठी है सबसे आगे



वासुदेव यादव 

अयोध्या। नगर निगम अयोध्या का पद महिला आरक्षित होने से महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।


 बताते चलें कि जो भाजपा के बड़े-बड़े नेता यहां मेयर बनने का दिन में सपना देख रहे थे। अब अपनी पत्नियों को आगे कर दिए हैं, क्योंकि यहां की सीट अब महिला आरक्षित हो चुकी है। एक तरह देखा जाए तो यह महिलाओं का सम्मान है। 


भाजपा के एक दर्जन से अधिक नेता अपनी पत्नियों को टिकट दिलाने के लिए अभी से ही एड़ी से चोटी एक कर रहे हैं।                 


बता दे कि अयोध्या से मेयर पद की सबसे प्रबल दावेदार लीला त्रिपाठी का भी नाम सबसे आगे चल रहा है। ज्ञात हो की लीला त्रिपाठी सेवानिवृत्त अध्यापिका  है। 


वह श्री उमापति संस्कृत महाविद्यालय मीरापुर अयोध्या में अध्यापन कार्य की है। वे 31 मार्च 2021 को सेवानिवृत्त हुई है। उनके पति श्री देवेंद्र त्रिपाठी है जो की राष्ट्र पति पुरस्कार शिक्षक सम्मान 2011 से अलंकृत हैं। 


उनको पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा अगर बात की जाए संभावित महिला प्रत्याशियों में जेडी अरविंद पांडेय की पत्नी ममता पांडेय, अयोध्या मेयर ऋषिकेश उपाध्याय की पत्नी और भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा की पत्नी पुनीता मिश्रा, डिंपुल पांडे की पत्नी, भाजपा नेता डॉक्टर अवधेश वर्मा की पत्नी रेनू वर्मा सहित अन्य का भी नाम चर्चाओं में है। 


बहरहाल भाजपा पार्टी से किसको मेयर का टिकट मिलेगा यह अभी कहना उचित नहीं है, लेकिन लगभग एक दर्जन लोग हैं जो भाजपा से टिकट मांग रहे हैं। टिकट किसको मिलेगा यह भी देखने वाली बात होगी। 


वहीं दूसरी ओर अन्य पार्टियों की बात करें तो सपा से मनोज जायसवाल की पत्नी का नाम सबसे आगे चल रहा है। इसके अलावा भी अन्य दलों से लोग आस लगाए हैं। 


लेकिन अधिक जो भी संभावित प्रत्याशी हैं। वह सत्ता दल भाजपा से ही टिकट मांग रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे