सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित रामराज शुक्ल की जयंती | CRIME JUNCTION सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित रामराज शुक्ल की जयंती
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित रामराज शुक्ल की जयंती



विनोद कुमार 

खबर प्रतापगढ़ से है जहां के पट्टी नगर स्थित रामराज इंटर कॉलेज में धूमधाम से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा कई शिक्षण संस्थाओं के संस्थापक पंडित रामराज शुक्ल की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई।


 इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। सांस्कृतिक कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं ने मौजूद लोगों का मन मोह लिया।


जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के बाद विद्यालय परिसर में स्थापित पंडित मुनीश्वर दत्त उपाध्याय और पंडित रामराज शुक्ल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ । 


मां सरस्वती की वंदना कीर्ति तिवारी व मनीषा तथा अतिथियों का स्वागत वर्षा, प्रियंका ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक वाराणसी मंडल प्रदीप सिंह ने रामराज इंटर कॉलेज में अध्ययन के दौरान अपनी स्मृतियों को साझा किया । 


ग्रामीण इंटर कॉलेज के प्रबंधक पंडित श्याम किशोर शुक्ल ने स्वतंत्रता सेनानी रामराज शुक्ल के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें मजदूर और किसानों का सच्चा हितैषी बताया। 


विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत देव शुक्ल ने शिक्षा के क्षेत्र में पंडित जी के योगदान की चर्चा करते हुए उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।


 कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्याम शंकर मिश्र, ईओ मनोज प्रियदर्शी, रामविभूति मिश्र, विधिदेव शुक्ल, कमलमणि त्रिपाठी, शिवप्रसाद शुक्ल, श्याम शंकर शुक्ल श्याम, संगम लाल शुक्ला, महेंद्र शुक्ला, अवधेश प्रसाद त्रिपाठी आदि सैकड़ों गणमान्य जन उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य रमेश चंद्र मिश्र ने सभी के प्रति आभार जताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे