Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:सफाई कर्मचारी के निधन पर शोकसभा का आयोजन



रजनीश/ ज्ञान प्रकाश                                           करनैलगंज(गोंडा)। सफाई कर्मचारी के निधन पर सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने परिवार से मिलकर शोक जताया है। 


गोंडा जिले के विकासखंड करनैलगंज अंतर्गत ग्राम कुतुबपुर निवासी सुग्रीव सिंह ग्राम पंचायत फतेहपुर कोटहना में सफाई कर्मचारी के पद पर नियुक्त थे। करीब 6 माह से वह बीमार थे लखनऊ के मेडिकल कालेज में उनका इलाज चल रहा था। 


मंगलवार शाम को इलाज के दौरान सुग्रीव सिंह का निधन हो गया। बुधवार को सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी, जिला संगठन मंत्री दिनेश कुमार मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष रवि गोस्वामी, महामंत्री रामपाल गौतम, अजय वर्मा, लल्लन शुक्ला, विनय शंकर तिवारी, रामपाल यादव, दिग्विजय सिंह, जितेंद्र सिंह, भगवान बक्स सिंह सहित अन्य सफाई कर्मचारी पीड़ित परिवार से मिलकर हर दुःख सुख में सामिल रहने का आश्वासन दिए।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे