Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:स्पोर्टस लीग में दूसरे दिन भी पं. नागेशदत्त पब्लिक स्कूल के नौनिहालों का दिखा जलवा



कुलदीप तिवारी

लालगंज, प्रतापगढ़। नगर के अझारा स्थित पं. नागेशदत्त पब्लिक स्कूल स्पोर्टस लीग के दूसरे दिन भी नौनिहालो ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में जलवा बिखेरा। 


नौनिहालों का उत्साहवर्धन करने के लिए दूसरे दिन की प्रतियोगिता मे प्रदेश के पूर्व गृह सचिव रमेशचंद्र मिश्र व अवध बार एसोशिएसन के पूर्व महामंत्री रामसेवक त्रिपाठी भी विद्यालय पहुंचे। 


अतिथियों ने मेधावियो को पुरस्कृत कर हौसला आफजाई की। प्रतियोगिता में स्कूल के कक्षा तीन से लेकर सात के जूनियर छात्र-छात्राओं को सम्मिलित हुए।


इन बच्चों के मध्य रिले रेस (200 मी0), थ्री लेग रेस (40 मी0), दौड़ (200 मी0), लम्बी कूद एवं कबड्डी प्रतियोगिता करायी गयी। 


रिले रेस (200 मी0) में कक्षा तीन के शौर्य, अभिनव, शिवांश, सार्थक, यशस्वी द्विवेदी, सौम्या मिश्रा कक्षा चार के प्रियांशु तिवारी, शिरीष तिवारी, यशवर्धन यादव, आयुष यादव, शाश्वत सिंह, प्रवीण, अदिति तिवारी कक्षा पाँच के मो0 आरिश, अनुपम सिंह, श्लोक तिवारी, शिखा मिश्रा कक्षा छः के हर्षित पाल, शाश्वत रजक, अभिवन शुक्ल एवं कक्षा सात के श्रीकांत, अरूणेन्द्र प्रताप, शौर्य, सूर्यांशी, तन्वी, लक्ष्मी शुक्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । 


दौड़ (200 मीटर) में कक्षा छः की प्रिया मिश्रा, प्राची यादव, सृष्टि यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।  थ्री लेग रेस में कक्षा तीन एवं चार के अभिनव, शिवांश, अन्वी, कृति, रिद्धि, आरती, आरूष, अभिज्ञान ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। 


लम्बी कूद में शौर्य, सार्थक, आरूष, शिवा, अनुपम, दिव्यांशु, हर्षित, विराट सिंह, वैभव, मो0 जुनैद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।  कबड्डी में  कक्षा पाँच ए, बी, छः बी एवं सात सी के छात्र विजेता घोषित हुए। 


प्रबन्धक सुनीता मिश्रा, प्रकाशचन्द्र मिश्र, रीमा मिश्रा, गौरव मिश्र ने भी सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। 


कार्यक्रम का संयोजन प्रधानाचार्य एस एन त्रिपाठी एवं सहसंयोजन सुनीत सिंह एवं रमाशंकर सिंह ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे