Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मोदी के नेतृत्व में दिनों दिन मजबूत हो रहा है देश :सुब्रत



कुलदीप तिवारी 

लालगंज प्रतापगढ़। नगर में रविवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती भाजपा कार्यकर्ताओं ने समारोहपूर्वक मनाई। कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी स्मृति को नमन किया। 


वही कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात योजना की जानकारी को लेकर उत्साहित दिखे। 


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि कन्नौज के भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि पीएम नारेद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दिनों दिन मजबूत हो रहा है। 


उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा देश के जरूरतमंद को निशुल्क खाद्य योजना से जोड़ना अब तक की सरकारों को गरीब के प्रति सोच की नजीर बनकर सामने आई है। सांसद सुब्रत ने कहा कि भाजपा ही देश की संस्कृति तथा गौरव की रक्षा कर सकती है। 


उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सिर्फ मोदी सरकार की विकास योजनाओं में  रोक लगाती है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने  सत्तर साल में देश को बर्बाद करने का काम किया है। 


उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में दुनिया में भारत नई ताकत के रूप में उभरा। सांसद सुब्रत ने कार्यक्रताओं से प्रधानमंत्री के मन की बात को राष्ट्रीय विकास से जोड़ते घर- घर पहुंचाने का आवाहन किया। 


कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा वह संचालन अधिवक्ता हेमंत पांडेय ने किया। कार्यक्रम के संयोजक ओमप्रकाश तिवारी झुन्ना ने अतिथियों का सम्मान करते हुए मन की बात योजना पर प्रकाश डाला। 


कार्यक्रम को पार्टी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा व नागेश प्रताप सिंह छोटे सरकार, ओमप्रकाश पाण्डेय गुड्डू, सुधा पाण्डेय, ओमप्रकाश मिश्र, संजय शुक्ला, धर्मेश सिंह, अमित वर्मा, रोहित सिंह, प्रभात चन्द् मिश्रा, पंकज मिश्रा, पवन गौतम, ने भी संबोधित कर पार्टी की नीतियों पर प्रकाश डाला। 


इस मौके पर नोबुल तिवारी, गुड्डू दुबे, प्रदीप मिश्रा, अंजनी शुक्ला, राजेन्द्र प्रसाद मौर्या, अरुण विश्वकर्मा , त्रिलोकी सोनी आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे