करनैलगंज:चेयरमैन प्रतिनिधि शमीम अच्छन पर भाजपा नेता अशोक सिंह का तीखा प्रहार,जनता को गुमराह करने का लगाया आरोप | CRIME JUNCTION करनैलगंज:चेयरमैन प्रतिनिधि शमीम अच्छन पर भाजपा नेता अशोक सिंह का तीखा प्रहार,जनता को गुमराह करने का लगाया आरोप
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:चेयरमैन प्रतिनिधि शमीम अच्छन पर भाजपा नेता अशोक सिंह का तीखा प्रहार,जनता को गुमराह करने का लगाया आरोप



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। मंगलवार को स्थानीय डाकबंगले में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा नेता अशोक सिंह ने मौजूदा चेयरमैन के प्रतिनिधि शमीम अच्छन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि उनके द्वारा जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है।


उन्होंने कहा कि परिसीमन के बाद नगर क्षेत्र में जुड़े गांव में विकास कार्य के लिए शासन से जारी कार्य योजना के प्रस्ताव को शमीम अच्छन सोशल मीडिया के माध्यम से जनता को अपना कार्य बता रहे हैं, जो सरासर गलत है। 


उक्त कार्ययोजना भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रस्ताव पर विधायक व सांसद द्वारा शासन को भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर आया है। जिससे नगर में जुड़े नए गांवों में विकास कार्य कराया जाएगा। 


यह कार्य चुनाव के पूर्व ही शुरू होने की संभावना है। आगे उन्होंने अपने बयान में कहा कि आगामी दो-चार दिनों में नगर पालिका परिषद आदर्श नगर पालिका में घोषित होने वाली है। 


जिसकी पूरी प्रक्रिया विधायक व सांसद द्वारा की जा चुकी है। जनता से अपील करते हुए कहा कि किसी के बहकावे में आकर गुमराह न हों। 


इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनूप गोस्वामी, वीरेंद्र सिंह, राजेश गोस्वामी, शशांक सिंह, पुनीत सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे