Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:अधिवक्ता सुरक्षा कानून समेत कई मांगो को लेकर वकीलों ने किया न्यायिक कार्य का बहिष्कार



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। बार कौंसिल के आहवान पर मंगलवार को अधिवक्ताओं ने यहां तहसील मे राजस्व अदालतो तथा सिविल न्यायालय मे न्यायिक कामकाजों का बहिष्कार किया।


 अधिवक्ता सुरक्षा कानून तथा बुजुर्ग अधिवक्ता पेंशन समेत कई मांगो को लेकर वकीलों ने प्रदेश व्यापी हडताल के तहत तहसील परिसर से लेकर नेशनल हाइवे तक जमकर विरोध प्रदर्शन किया। वकीलो ने सरकार पर अधिवक्ता कल्याणकारी योजनाओं मे वायदा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार द्वारा अधिवक्ताओं से जुडी कल्याणकारी योजनाओं मे बजट का आवंटन न करना दुर्भाग्यपूर्ण है।


 सभा को संबोधित करते हुए रूरल बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि वकीलों पर रोज कातिलाना हमले हो रहे हैं ऐसे मे उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा कानून फौरन प्रभावी बनाया जाना चाहिए। वकीलों की तहसील परिसर से लेकर सडक पर नारेबाजी की जानकारी पाकर तहसीलदार धीरेन्द्र प्रताप सिंह वहां पहुंचे और वकीलों का संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र लिया। 


तहसीलदार ने मांग पत्र को शासन को भेजवाए जाने का भरोसा दिलाकर वकीलों के आक्रोश को शांत कराया। इधर वकीलों की हडताल के चलते मंगलवार को न्यायिक कामकाज भी ठप दिखा। सभा का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष शहजाद अंसारी व संयोजन उपाध्यक्ष बीके तिवारी ने किया।


 इस मौके पर शैलेन्द्र सिंह, विपिन शुक्ल, संतोष पाण्डेय, आशीष तिवारी, घनश्याम मिश्र, दीपेन्द्र तिवारी, मस्तराम पाल, आशुतोष शुक्ल, अबरार अहमद, शैलेन्द्र शुक्ल, सिंटू मिश्र, विजय श्रीवास्तव, उदयराज पाल, रामअंजोर तिवारी, धीरेन्द्र शुक्ल, सुशील शुक्ल, गया प्रसाद मिश्र, संदीप सिंह, धीरेन्द्र मिश्र, राजेश मौर्य, शैलेश मिश्र, मनीष दुबे, आलोक मिश्र आदि अधिवक्ता रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे