Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तरबगंज:अवैध आरा मशीन संचालन के खिलाफ प्रशासन ने की कार्यवाई



पूर्व में भी दर्ज हो चुकी है अवैध संचालन के खिलाफ रिपोर्ट

पं श्याम त्रिपाठी 

गोण्डा:तरबगंज क्षेत्र के ग्रामसभा कटहा में अवैध रूप से संचालित आरा मशीन पर छापेमारी कर प्रशासन ने संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।वहीं एसडीएम ने आरा मशीन सीज करने के निर्देश संबंधित को दिए हैं।


एसडीएम शत्रोहन पाठक व वन विभाग के सेक्सन अधिकारी महेश कुमार सहित टीम ने रविवार को संचालित आरा मशीन पर छापेमारी की।



जहां रामेंद्र दूबे निवासी ढोढ़ेपुर के द्वारा अवैध रूप से आरा मशीन का संचालन करते पाया गया।जिसके बाद एसडीएम ने संचालक के खिलाफ तत्काल रिपोर्ट दर्ज कराने व आरा मशीन को सीज कराने का निर्देश सम्बन्धित को दिया है।


वन रक्षक राम पाल भारती के तहरीर पर संचालक रामेंद्र दूबे के खिलाफ अवैध आरा मशीन संचालन व भारतीय वन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।



एसडीएम शत्रोहन पाठक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है व सीज करने के निर्देश दिए गए हैं।रेंजर जे पी गुप्ता ने बताया आरा मशीन सीज किये जाने की कार्यवाही प्रचलित है।


अवैध संचालन के खिलाफ पहले भी दर्ज हो चुकी है रिपोर्ट


क्षेत्र के ग्रामसभा कटहा में अवैध रूप से संचालित आरा मशीन के खिलाफ पहले भी रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है बावजूद संचालन किया जा रहा था।


वन रक्षक राम पाल भारती ने दिए गए तहरीर में बताया अवैध संचालन के खिलाफ पहले भी कई बार नोटिस दी जा चुकी थी व 04 अप्रैल 2021 को रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।


उसके बाद भी जबरन अवैध रूप से आरा मशीन का संचालन किया जा रहा था।जिसके बाद एसडीएम के निर्देश पर एक बार फिर रिपोर्ट दर्ज की गई व सीज करने का निर्देश दिया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे