प्रतापगढ़:सपा कार्यालय पर जनेश्वर मिश्र की 13वीं पुण्यतिथि गोष्ठी का हुआ आयोजन | CRIME JUNCTION प्रतापगढ़:सपा कार्यालय पर जनेश्वर मिश्र की 13वीं पुण्यतिथि गोष्ठी का हुआ आयोजन
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:सपा कार्यालय पर जनेश्वर मिश्र की 13वीं पुण्यतिथि गोष्ठी का हुआ आयोजन



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़:समाजवादी पार्टी कार्यालय मीराभवन पर प्रख्यात समाजवादी चिंतक एवं दार्शनिक छोटे लोहिया श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र की 13वीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करते हुए उनके जीवन पर चर्चा कर गोष्ठी के रूप में पुण्यतिथि मनायी गयी।


अध्यक्षता नि.जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव व संचालन वरिष्ठ सपा नेता समीम खान ने किया।गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र को छोटे लोहिया के नाम से जाना जाता है। जनेश्वर मिश्र कई बार लोकसभा व राज्यसभा के सदस्य रहे। 


उन्होने मोरारजी देसाई, चौधरी चरण सिंह, विश्वनाथ प्रताप सिंह, चन्द्रशेखर, एच डी देवगौड़ा और इंद्रकुमार गुज़राल के मंत्रिमण्डलों में काम किया। सात बार केन्द्रीय मंत्री रहने के बाद भी उनके पास न अपनी गाड़ी थी और न ही बंगला था।


 इनके नाम पर लखनऊ में एशिया का सबसे बड़ा सुन्दर पार्क सपा प्रमुख श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव के प्रेरणा से उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा निर्माण कराया गया।


इस अवसर पर पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह यादव मुन्ना यादव, आशुतोष पाण्डेय, रमाशंकर यादव, विनय प्रताप सिंह, पं.करोड़ीमल शर्मा, यशवर्धन सिंह, सफात अहमद, विनोद यादव, रमेश पाठक, कृष्ण कुमार पटेल, सत्यदेव तिवारी, निसार अहमद, महेन्द्र यादव, शिवाजीत सिंह, सद्दाम अहमद, मुख्तार राईन, इरफान, जावेद अंसारी, अ. हकीम, अख्तर अली अंसारी, बृजेन्द्र सरोज, सिराजुल हक, मोहनलाल रजक, विवेक यादव, मो.आसिफ, संदीप यादव, अरविन्द यादव, महेश यादव, राजेश पटेल, प्रदीप यादव, विजय यादव, राकेश यादव, हरिकेश बहादुर, दीनानाथ सरोज, मकसूद अहमद, शौकत अली, योगेश कुमार यादव, कुलदीप यादव, विकास यादव, दीपक यादव, नीरज यादव, सुरेंद्र कुमार सरोज सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे