Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कवियत्री एवं भजन गायिका डा. ऋचा को सृजन सम्मान पर दिखी खुशी



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति द्वारा प्रख्यात कवियत्री एवं भजन गायिका डा. ऋचा सिन्हा को सृजन सम्मान मिलने पर साहित्य प्रेमियो मे खुशी देखी गयी।


 गांधी नगर गुजरात मे हुए कार्यक्रम मे सागर के केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डा. हरी सिंह गौर ने डा. ऋचा को साहित्य सृजन सम्मान सौपा। 


वहीं कार्यक्रम मे मौजूद दूरदर्शन के निदेशक राजकुमार नाहर तथा सर्वभाषा समन्वय संस्कृति संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं0 सुरेश नीरव ने भी डा. ऋचा की साहित्य सर्जना को भारतीय भाषाओं व साहित्य के लिए प्रेरणास्पद बताया। 


डा. ऋचा को साहित्य सम्मान से विभूषित किये जाने की जानकारी पर देश भर के साहित्यकारो मे खुशी देखी जा रही है। 


प्रख्यात गजलकार डा. अनुज नागेन्द्र, धर्माचार्य विनय शुक्ल, संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश, साहित्यकार विशालमूर्ति मिश्र, आचार्य अनीस देहाती आदि ने डा. ऋचा के सम्मान को गौरवपूर्ण कहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे