Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विधायक नौतनवा पहुंचे माता बनैलिया मंदिर, दर्शन कर लिया आशीर्वाद



उमेश तिवारी

 महराजगंज:नौतनवा नगर की आराध्य देवी एवं भारत ही नहीं पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में विख्यात माता बनेलिया मंदिर में विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने आज  पहुंचकर मंदिर में माथा टेका और माता का दर्शन कर विधानसभा क्षेत्र में सुख शांति और समृद्धि के लिए माता से प्रार्थना किया।


बताते चलें कि आज सोमवार की सुबह करीब 9:00 बजे माता बनैलिया मंदिर पहुंच कर ऋषि त्रिपाठी विधायक नौतनवा सर्व प्रथम भगवान भोलेनाथ का दर्शन कर पूजा अर्चना की इसी क्रम मे माता का दर्शन किया और माथा टेक कर नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के सुख शांति और समृद्धि के लिए माता से प्रार्थना किया। 


इसके उपरांत उन्होंने मंदिर के पुजारीयों से मिलकर उनका भी आशीष प्राप्त किया। मंदिर के प्रबंधक एवं पुजारियों से मुलाकात कर मंदिर से संबंधित समस्याओं की भी जानकारी ली।


इस मौके पर मुख्य रूप से नौतनवा विकासखंड के ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, सोनौली से अखिलेश चंद्र त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सोनौली बबलू सिंह, भाजपा नेता विशुनदेव चौरसिया, प्रदीप पांडे, सोनू वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे