Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

योगा समूह के छठवे बार के अध्यक्ष को मिठाई खिलाकर प्रमुख ने दी बधाई



उमेश तिवारी

 महराजगंज:नौतनवा योगा समूह के छठवे बार के अध्यक्ष मदन जायसवाल का आज 32 वा शादी सालगिरह है। आज सुबह योगा परिवार के लोगों ने बड़े खुशी और उत्साह के साथ श्री जायसवाल का मुंह मीठा करवा कर उन्हें बधाई दी। 


बता दे कि हंसने और खुशी का इजहार करने का कोई समय और वक्त नहीं होता जहां भी परिवार के लोग एकत्रित हो जाएं खुशी वहीं मनाया जा सकता है। यह आज योगा परिवार के लोगों ने कर दिखाया।


इसी क्रम में आज शुक्रवार की सुबह योगा परिवार जैसे ही एकत्रित हुआ लोगों ने मदन जायसवाल के 32 वे शादी की सालगिरह पर खुशी का इजहार किया। योगा परिवार के लोग इस कदर प्रसन्नचित और उत्साहित थे कि मदन जायसवाल को उनके घर तक भी नहीं पहुंचने दिया और रास्ते में ही रोक कर जश्न मनाया। 


गुरुदेव की चाय की दुकान पर योगा परिवार के लोगों ने आज सुबह जबर्दस्त पार्टी की  और मदन जयसवाल के 32 वे शादी सालगिरह की बधाई दी। 


सर्वप्रथम नौतनवा विकासखंड के ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने श्री जायसवाल को मिठाई खिलाकर उनके सुखमय दांपत्य जीवन की मंगल कामना कर उन्हे बधाई दी।


इसी तरह योगा परिवार के प्रत्येक व्यक्तियों ने श्री जायसवाल को कुछ न कुछ खिलाकर बधाई दी। 


बताते चले कि इस जश्न के बाद श्री जायसवाल को गुरुदेव चाय की दुकान से लेकर उनके घर तक सभी ने उन्हें शादी सालगिरह की बधाई दी और यह सिलसिला अभी भी जारी है।


योगा समूह के संरक्षक वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल जायसवाल, ओमकार मद्धेशिया , किशोर गुप्ता, सुनील, रामकरन गुप्त, आनंद मिश्रा, योगेंद्र मद्धेशिया, बालक दास, राधेश्याम, प्रकाश मद्धेशिया, रामचंद्र, संजय मद्धेशिया प्रधान सहित दर्जनों लोगों ने उन्हें बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे