Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बलरामपुर:कक्षा 5 के बच्चों ने पुस्तकालय जाकर पुस्तकों के विषय में की जानकारी



अखिलेश्वर तिवारी 

 जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज मे कक्षा 5 के बच्चे विद्यालय के पुस्तकालय जाकर पुस्तकों के विषय में जानकारी प्राप्त किया ।


   17 फरवरी को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज के ‘‘पुस्तकालय‘‘ में जाकर कक्षा-5 के समस्त छात्र-छात्राओ को विभिन्न प्रकार के पुस्तकों से परिचित कराया गया। जिसमें कामिक्स, मैग्जीन, इनसाइक्लोपीडिया, न्यूज पेपर (हिन्दी एव अंग्रेंजी) अध्ययन सामग्री छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराके अध्ययन कराया गया। पुस्तकालय अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला तथा कक्षा अध्यापिका किरन मिश्रा के देखरेख में सभी छात्र-छात्राओं को पुस्तको का अध्ययन कराया गया। पुस्तकालय अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला ने पुस्तकालय में मौजूद विभिन्नप प्रकार के पुस्तकों से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। कक्षा अध्यापिका किरन मिश्रा ने बच्चों से बताया कि बच्चों आज के सभी युवा पीढ़ी तथा छोटे बच्चे मुख्यतः किताबों को भूलते जा रहे है तथा गूगल पर निर्भर होते जा रहे है, जिससे उनकी स्मरण शक्ति कमजोर होती जा रही है। बच्चे अपने पुस्तक तथा अध्यापकों से ज्यादा गूगल पर निर्भर होते जा रहे है, जिससे उनकी सोचने समझने की शक्ति क्षीण होती जा रही है। पुस्तकाल अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला ने बच्चों से कहा कि हमें मोबाइल पर निर्भर न होकर ज्यादा से ज्यादा पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। पुस्तक अध्ययन एक प्रकार का मानसिक व्यायाम है, जो हमारे मस्तिष्क के विकास में सहायक है। कक्षा अध्यापिका किरन मिश्रा ने बच्चों से बताया कि इनसाक्लोपीडिया एक प्रकार से गूगल ही है जिसमें विभिन्न विषयों की जानकारी को रूचिकर एवं प्रयोगात्मक माध्यक के द्वारा प्राप्त कर सकते है। गूगल किसी भी जानकारी को खोजने का माध्यम है इससे बच्चे विभिन्न प्रकार के उपयोगी तथा अनुपयोगी जानकारी से जुड़ते चले जाते है । विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी ने जाकर बच्चों से विभिन्न प्रकार के विषयों पर जो बच्चे अध्ययन कर रहे थे, उसकी जानकारी प्राप्त की तथा बच्चों से बताया कि आप सभी मोबाइल से दूर रहकर किताबों को अपना परम मित्र बनायें तथा शिक्षक के द्धारा दी गयी विभिन्न जानकारियों को अपनी नोट बुक में लिखते रहे। इससे आपकी स्मरण शक्ति अच्छी रहेगी। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या शिखा पाण्डेय, पुस्तकालय अध्यक्ष अशोक शुक्ला, किरन मिश्रा तथा एम0एस0 पाण्डेय उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे