Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बलरामपुर:स्कूल मे बच्चों ने विधायक द्वारा दिए गए उपकरणों से किया व्यायाम



अखिलेश्वर तिवारी 

 जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज मे कक्षा 5 के छात्र छात्राओं ने शनिवार को विधायक सदर पलटू राम द्वारा प्रदान किए गए व्यायाम के उपकरणों से व्यायाम करना सीखा । 


       11 फरवरी, 2023 को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज के ग्राउन्ड में पल्टूराम सदर विद्यायक, बलरामपुर के द्वारा प्रदान किये गये व्यायाम उपकरण के द्वारा कक्षा-5 के छात्र-छात्राओं को ‘‘व्यायाम‘‘ कराया गया। विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी नें बच्चों को बताया कि खेलना-कूदना, दौड़ लगाना, उछलना बच्चों को बचपन से ही अच्छा लगता है। कहते हैं कि बच्चा जितना उछल-कूद करेगा, उतना ही बढे़गा और स्वस्थ भी रहेगा। जीवन में हर काम तभी अच्छा हो सकता है जब हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ हो। ऐसा तभी हो सकता है जब हम नियमित रूप से व्यायाम करें। व्यायाम सभी के लिए लाभकारी होता है। खुले वातावरण में तथा अच्छे प्रशिक्षक की देखरेख में किया जाने वाला व्यायाम व्यक्ति के शरीर के लिए अमृत के समान होता है। व्यक्ति का मन, उसकी बुद्धि और उसके शरीर के सभी तंत्र ठीक रहते है, जिससे व्यक्ति अधिक समय तक प्रसन्न रहते हुए जीवित रह सकता है। विद्यालय की उप प्रधानाचार्या शिखा पाण्डेय की संरक्षता में कक्षा-5 के छात्र-छात्राओं को व्यायाम के तरीके को बताते हुए व्यायाम कराया। व्यायाम कक्षा-5 के छात्र-छात्राओं में आस्था, अनमोल, कार्तिक, अनय, जैद सैमस, साहिल, आदिती, आशिता, मो0 सुहैल, अहद अहमद, सामेल, मानिक, मो0 कैस, अविरल, आर्दश, अभिषेक, शिवांसु, विशेष, सर्मिद्धी, आदित्य, वंश, नित्या, देवांश, श्रेयांस, इलमा, तनमय, दानिया, सैफवान, अबू सलेह, सिमर, अंश यादव, रोबिन, विनायक, नाव्या तथा ईशान ने बहुत ही अच्छे तरीके से व्यायाम किया। सभी बच्चे व्यायाम करके उत्साहित हुए तथा समस्त छात्र-छात्राओं ने अपनी कक्षा अध्यापिका से बताया कि हम प्रतिदिन सुबह उठेंगे तथ विद्यालय में आकर आधा घण्टा व्यायाम करेंगे। सभी बच्चे व्यायाम करने के उपरान्त खुशी-खुशी अपने कक्षाओं की तरफ प्रस्थान किया। विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक ने सभी छात्र-छात्राओं को व्यायाम करते देख अत्यधिक प्रसन्न हुए तथा बताया कि पुराने ग्रन्थों में कहा गया है कि धन यदि चला जाय तो फिर लौट सकता है या उसके बिना भी मनुष्य जीवित रह सकता है, किन्तु स्वास्थ्य के बिना मनुष्य का जीवन निरर्थक बन जाता है। इसलिए स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है और इसकी रक्षा के लिए व्यायाम करना आवश्यक है। इस अवसर पर विद्यालय उप प्रधानाचार्य आशुतोष मिश्रा, संतोष श्रीवास्तव, शिखा पाण्डेय अध्यापकगण राघवेन्द्र त्रिपाठी (एक्टीविटी इंचार्ज), सहित समस्त अध्यापक अध्यापिकायें उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे