Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर के स्वामी विवेकानंद शिक्षा सदन में वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर प्रतिभागियों को किया पुरुस्कृत



गोण्डा:मनकापुर के स्वामी विवेकानंद शिक्षा सदन में शुक्रवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।जिसमे मुख्य अतिथि मनकापुर कोट प्रबंधक हरीश पांडेय व विशिष्ट अतिथि नगर चेयरमैन प्रदीप कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से श्री गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय संस्थापक राम हौसिला शर्मा व संचालन अनिल पांडेय ने किया।छात्रा गौरांगी भट्ट,सौम्या तिवारी,मोहनी यादव,शीतल मिश्रा,अंशिका सोनी ने राधा-कृष्ण की सजीव नृत्य गीत प्रस्तुत किया।जिसे दर्शकों ने खूब प्रशंसा की।इससे पूर्व अतिथियों द्वारा शिक्षा सदन के छात्र-छात्रा अर्चना चौहान,शुभी तिवारी,वंदना यादव,अनुष्का सोनी,हीना बनो,आदित्य मिश्रा अंश सोनी, दिव्यम कुमार बच्चों को पुरूस्कृत किया गया।इस अवसर पर विद्यालय द्वारा क्षेत्रीय पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।इस मौके पर शिक्षा सदन की प्रधानाचार्या ममता श्रीवास्तव,स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज के प्राचार्य सर्वश भट्ट, आर के नारद, सौरभ गुप्ता,श्री निवास उपाध्याय,वीएन अवस्थी, राजकुमारी यादव, पन्नालाल गुप्ता सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे