Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:भारतीय जनता पार्टी द्वारा आहूत बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला अभियान संपन्न



मोहम्मद सुलेमान

गोंडा ! भारतीय जनता पार्टी द्वारा आहूत बूथ सशक्तिकरण अभियान की  नवाबगंज ग्रामीण मण्डल की कार्यशाला बुधवार को संपन्न हुई जिसके मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष/मंडल प्रभारी अनुपम प्रकाश मिस्र रहे तथा अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह ने किया।

मुख्य अतिथि ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ पर अब 11पदाधिकारियों की सक्रिय समित की रचना कर के बूथ समित पदाधिकारियों का कार्य विभाजन भी करना है।उन्होंने कहा कि बूथ समित गठन के साथ ही साथ राष्टपति अभिभाषण संगोष्ठी को भी सभी सक्तिकेंद्रो पर करवाना है

इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में प्रदेश परिषद सदस्य बाबू लाल शास्त्री मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह महामंत्री विनोद सिंह कीर्तिवर्धन पांडे पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार निषाद मंडल कोषाध्यक्ष रतन देव तिवारी सेक्टर संयोजक अखिलेश त्रिपाठी पृथ्वीराज सिंह आनंद श्रीवास्तव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे!

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे