Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:भोलेनाथ के जयकारे के साथ निकली भव्य शोभा यात्रा



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। पौराणिक शिव स्थली बाबा नर्वदेश्वर धाम सगरासुन्दरपुर में जनकल्याण के निमित्त सामूहिक श्रीराम कथा रविवार से शुरू हुई। इससे पूर्व कथा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शिव मंदिर से निकली कलश यात्रा देवी मां मंदिर, मुख्य बाजार होते हुए बाबा बूढ़ेश्वरनाथ मंदिर पहुंची। यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य पूजन के बाद शोभा यात्रा पुनः कथा स्थल पहुंची। आचार्य अरविंद पांडेय की अगुवाई में निकाली गई कलश यात्रा में डीजे पर बजते भक्तिगीतों पर श्रद्धालु झूमते दिखे। शोभायात्रा के बीच में श्रद्धालु जय श्रीराम के जयघोष भी करते दिखे। शोभायात्रा का अयोजन समाजसेवी संजय शुक्ल व संयोजन संजीव तिवारी ने किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने शोभा यात्रा का संयोजन किया। सह आयोजक राजेंद्र मिश्र ननके ने स्वागत व संरक्षक उमेश तिवारी ने आभार जताया। इस मौके पर उदयराज तिवारी, अधिवक्ता रमेश पांडेय, प्रदीप तिवारी, अनूप तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि श्यामजी जायसवाल, इंद्रजीत सिंह, सोमेंद्र गिरि, पवन पांडेय, गरुण तिवारी, शिवम द्विवेदी, अंकित शुक्ल, निक्की तिवारी, अतुल द्विवेदी, रोहित शुक्ल, राज कुमार तिवारी, राजीव मिश्र दीपक, सोनू, राजीव मणि त्रिपाठी, शिव शंकर शुक्ल, अरुण श्रीवास्तव, उमापति मिश्र आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे