Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कांग्रेस सेवा दल के आवाहन पर कैंडल मार्च कर किया विरोध प्रदर्शन



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़ कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई  के निर्देश एवम कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडेय  के आवाहन पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की  संसदीय सदस्यता रद्द किए जाने और वर्तमान सरकार द्वारा लोकतंत्र के हनन का जो कुत्सित प्रयास किया जा रहा है उनके विरोध में कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला  के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसियों ने अंबेडकर चौराहे पर कैंडल मार्च करके विरोध प्रदर्शन किया l कैंडल मार्च के उपरांत एक बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय, इन्दिरा भवन, अंबेडकर चौराहा प्रतापगढ़ में संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ लाल जी त्रिपाठी एवं संचालन पी सी सी सदस्य इरफान अली ने किया lबैठक को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला ने कहा कि जनता की आवाज को उठाने वाले राहुल गांधी  की संसद से सदस्यता रद्द की गई जबकि उन्होंने सिर्फ संसद में अदानी की 20 हजार करोड़ की लूट के लिए जेपीसी जांच की मांग की थी, पूरी की पूरी भाजपा के मंत्री और सांसद राहुल गांधी जी का विरोध करने लगे और बोले कि राहुल गांधी देशद्रोही हैं क्या अडानी के खिलाफ बोलना देशद्रोह है l 

कांग्रेस सेवा दल के उपाध्यक्ष राम रतन तिवारी ने कहा कि आखिर अडानी की कंपनियों को दिए गए 20 हजार करोड़ रुपए किसके हैं सिर्फ यही जवाब मोदी जी संसद में दे दे,दूध का दूध,पानी का पानी हो जाएगा प्रमोद तिवारी ने कहा कि अब मोदी सरकार की तानाशाही एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस जन-आंदोलन कर आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है अब हम बैठने वाले नहीं हैं जरूरत पड़ने पर सड़क से लेकर संसद तक जेल भरो आंदोलन करने को बाध्य होंगे 

कांग्रेस सेवादल के महासचिव भवानी शंकर दुबे ने सवाल किया कि भ्रष्टाचार की आवाज उठा रहे राहुल गांधी जी पर पूरी सत्ता का हमला क्यों हो रहा है आखिर राहुल गांधी से मोदी सरकार इतनी भयभीत क्यों हो गई है जो उनकी संसद की सदस्यता रद्द कराने की साजिश करनी पड़ी।

इस मौके पर पीसीसी सदस्य डॉ प्रशांत देव शुक्ला, यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विजय शंकर त्रिपाठी, पीसीसी सदस्य रोहित कुमार शुक्ला, कोषाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रभारी वेदांत तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम शिरोमणि वर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज कश्यप, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष उत्सव भूषण पाल, अब्दुल रहमान, पीसीसी सदस्य दानिश माबूद,जमुना प्रसाद पांडेय, अभय किशोर त्रिपाठी, संजय इस्तियाक, सलीम उल्ला, श्याम शंकर तिवारी, मो बिलाल,अजित सिंह, रानी धुरिया, शयाम शंकर तिवारी, बबलू पांडेय,विश्वास सिंह, आशा गौतम, बबलू दुबे,सुभाष तिवारी, सोनी तिवारी,शहजाद अहमद, मोनू मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे