Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कर्नलगंज क्षेत्र में वन माफिया सक्रिय, प्रतिबंधित पेड़ो पर चला रहे है आरा



रजनीश / ज्ञान प्रकाश                                   करनैलगंज(गोंडा)। वन माफिया लगातार प्रतिबंधित हरे वृक्षों पर आरा चलाकर क्षेत्र की हरियाली उजाड़ रहे हैं। मगर उनपर कोई ठोस कार्रवाई नही हो रही है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। कोतवाली करनैलगंज अंतर्गत ग्राम लालेमऊ के मजरा पंडित पुरवा से जुडा है। यहां चोरी से रात्रि के समय हरे भरे नीम के तीन वृक्ष काटे गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने वृक्ष के बोटे एकत्र करवाकर कार्रवाई शुरू का दिया है। वन दरोगा अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। अवैध रूप से वृक्ष काटने वाले लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे