Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बहराइच:कस्बे में नवनिर्मित मैरेज हाॅल का हुआ भव्य उद्घाटन



राजकुमार शर्मा 

बहराइच :-  बहराईच के सीमावर्ती  क्षेत्र के कस्बा बाबागंज में आज राष्ट्रीय राजमार्ग पर वृहस्पतिवार को नवनिर्मित मैरिज हॉल का शुभारंभ किया गया। पूर्व प्राचार्य नेहरू स्मारक इण्टर कालेज रुपईडीहा एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा जगत नारायण मिश्रा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान सिया राम वर्मा, दया राम शर्मा,  बिहारी लाल शर्मा, राम दुलारे, पत्रकार रावेंद्र शर्मा, भुवन भास्कर वर्मा, अशोक कुमार पाठक, डॉ. सलीम अहमद सिद्दीकी, पूर्व प्रधान बनकुरी मो. अख्तर, प्रधान शफी अहमद समेत काफी संख्या में कस्बा बाबागंज व आस पास के गणमान्य लोग उपस्थित थे। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बाबागंज मैरिज हाल संचालक पूर्व ब्लाक प्रमुख मो. रफी ने कहा कि बाबागंज मैरेज हॉल कस्बा वासियों के लिए बेहतर सुविधा जनक साबित होगा। तथा लोगों को विवाह सहित अन्य पार्टियों के आयोजन को लेकर सभी सुविधाओं के साथ पर्याप्त जगह मिलेगा। जिससे लोग उत्सव का आयोजन बेहतर ढंग से कर पाएंगे। मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे