Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

डंडों से पीटकर पत्नी को पति ने उतारा मौत के घाट



राजकुमार शर्मा 

बहराइच:- जनपद बहराईच के  थाना रुपईडीहाक्षेत्र  क्षेत्र अंतर्गत निधि नगर संकल्पा गांव निवासी एक पत्नी को पति ने डंडों से पीट-पीट उसे मौत के घाट उतार दिया। बाद में शव को खींचकर बाग में पहुंचा दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बार बार पति के बयान बदलने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम निधि नगर संकल्पा निवासी प्रमिला देवी (35) पत्नी विनोद कुमार का शव जैतापुर गांव में स्थित आम के बाग में पड़ा मिला। मौके पर संघर्ष करने और लाठियों से पिटाई के सबूत पाये गये। पति विनोद कुमार ने शव बरामद होने की सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चौधरी चरण सिंह उर्फ गब्बर सिंह को दी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने महिला के शव की तलाश शुरू की। काफी देर बाद पति के निशान देही पर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस को पति विनोद कुमार ने तीन लोगों पर लाठियों से पीटकर हत्या किए जाने की तहरीर दी। लेकिन बार बार पति द्वारा बदले जा रहे ब्यान से पुलिस भी हैरत में पड़ गई। जबकि पति विनोद कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गयी है। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि जैतापुर गांव निवासी अवध कुमार सिंह की बाग से महिला का शव बरामद हुआ है। घटनास्थल पर डंडे, चप्पल और संघर्ष के निशान भी मिले हैं। मालूम हो कि महिला की शादी 20 वर्ष पहले हुई थी। गांव के लोगों ने बताया कि घटना स्थल पर पुलिस लगभग चार घंटे बाद पहुंची। जबकि शव सुबह 11 बजे से ही बाग में पड़ा था। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा हैम कि हमलावरों ने महिला की हत्या सुबह ही कर दी थी। गांव के लोगों ने बताया कि मृतक महिला की दो बेटी और एक चार वर्ष का पुत्र भी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे