Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पाराखान चौराहा निकट शगुन टेंट हाउस का हुआ भव्य उद्घाटन



वासुदेव यादव 

 अयोध्या। पाराखान चौराहा निकट आज शगुन टेंट हाउस का भव्य उद्घाटन किया गया। इस मौके पर शगुन टेंट हाउस के प्रोपराइटर अनिल यादव ने आए अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत सम्मान किए।                     

इस मौके पर सगुन टेंट हाउस के प्रोपराइटर अनिल यादव ने कहा कि पाराखान चौराहा निकट शगुन टेंट हाउस का उद्घाटन किया गया है। उन्होंने कहा कि टेंट हाउस से संबंधित समस्त प्रकार के सामान हमारे यहां उचित मूल्य पर किराए पर प्राप्त होंगे। क्षेत्रवासियों को शादी, विवाह, धार्मिक आयोजन मांगलिक आयोजन में टेंट हाउस की सुविधाएं यहां प्राप्त होगी। इस दौरान समाजसेवी संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने अनिल यादव को इस शुभ कार्य के लिए बधाई दिया और कहा कि इस क्षेत्र में अत्याधुनिक टेंट हाउस की आवश्यकता थी। जिसकी पूर्ति अनिल यादव ने की है। उन्होंने इसके लिए उन्हें बधाई दी। इसके साथ ही समाजसेवी संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री जंग बहादुर उपाध्याय भी उनको शुभकामनाएं दी हैं।                         इस मौके पर अयोध्या के पूर्व विधायक पूर्व मंत्री पवन पांडे, जिला पंचायत सदस्य राजमणि यादव, जिला पंचायत सदस्य दीपू सिंह, पूर्व जेस्ट ब्लाक प्रमुख रमाकांत यादव, निर्मल वर्मा, प्रधान रामकरण यादव, देशराज यादव, राजेश यादव, वासुदेव यादव, आरपी सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आए सभी के प्रति शगुन टेंट हाउस के मालिक अनिल यादव ने आभार ज्ञापित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे