Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कर्नलगंज:हुजूर बहुत महंगा पड़ रहा है रोडवेज से 17 किलोमीटर का सफर



रजनीश /ज्ञान प्रकाश                                 करनैलगंज(गोंडा) जरवल रोड़ से करनैलगंज की दूरी मात्र 17 किलोमीटर, सड़क फोर लेन और किराया 89 रूपए वसूला जा रहा है। जिससे आम लोगों या बिना गाड़ी वाले लोगो को बस सफर करना बहुत महंगा पड़ रहा है। यात्रियों ने प्रशासन को सुझाव देकर रास्ते को आसान करने की मांग की है। यात्रियों को निर्धारित किराया से यात्रियों को तीन गुना किराया देने को मजबूर होना पड़ रहा है। जिससे यात्रियों के पैसों के साथ समय की बर्बादी हो रही है। जिम्मेदारों की उदासीनता इन दिनों क्षेत्र वासियों पर भारी पड़ रहा है। जरवल रोड से करनैलगंज की दूरी मात्र 17 किलोमीटर है। इतनी दूरी तय करने के लिए यात्रियों को रोडवेज में 89 रुपये चुकाना पड़ता है। आमतौर पर जरवल रोड से करनैलगंज आने वाले यात्रियों को रोडवेज बस में 20 रूपए व निजी टैक्सी पर 15 रूपए किराया देना पड़ता था। मगर लखनऊ गोंडा हाईवे पर स्थित सरयू पुल जिसकी मियाद पूरी हो चुकी है उसके मरम्मत कार्य के चलते यातायात बन्द है। सरयू पुल में चल रहे मरम्मत के कारण बड़े वाहनों के मार्ग मे परिवर्तन किया गया है। करनैलगंज की ओर से जरवल रोड़ जाने वाले रोड़वेज बस भग्गड़वा, हुजूरपुर, कैसरगंज, जरवल कस्बा होते हुए जरवल रोड पहुंचना पड़ रहा है। यात्रा के दौरान यात्रियों को तीन गुना किराया देना ही पड़ रहा है। साथ ही उनके समय और पैसे की बर्बादी हो रही है। सरयू पुल के मरम्मत कार्य में अभी भी करीब 1 महीने से अधिक का वक्त लगने की संभावना है। अभी मात्र दो पिलर की बेरिंग बदलने का काम पूरा हुआ है तीसरे पर काम चल रहा है। जिसकी कंक्रीट जाम करके उसे मजबूत करने में करीब 35 दिन का समय लगेगा। उसके बाद यातायात बहाल होने की संभावना है।                                                               

 प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्रियों में परितोष गुप्ता, कौतुक गुप्ता, विनय सिंघानिया, अमरीश कुमार, संतोष पांडे, पवन मिश्रा आदि का कहना है कि उनके तरफ से प्रशासन को यह सुझाव है कि गोंडा से सरयू पुल तक और सरयू पुल से लखनऊ तक रोडवेज की बसें चलाई जाए तो यात्रियों का किराया और समय दोनों बचाया जा सकता है। मात्र 100 मीटर पुल को यात्री पैदल पार कर सकते हैं जिससे उनका समय और पैसा बचेगा। इसके अलावा वाहनों व रोडवेज बसों को 60 किलोमीटर अतिरिक्त घूमना नहीं पड़ेगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे