Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

उत्पीडन को लेकर दूसरे दिन भी वकीलों ने किया विरोध प्रदर्शन, सीओ को सौंपा ज्ञापन



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। अधिवक्ता के खिलाफ हत्या का अभियोग दर्ज होने को लेकर दूसरे दिन शुक्रवार को भी यहां वकीलों का पारा चढ़ा दिखा। नाराज वकीलो ने नेशनल हाइवे पर विरोध मार्च निकाला। वकीलो ने सीओ के कार्यालय पर पहुंचकर उनका घेराव करते हुए एसपी को संबोधित ज्ञापन सौपा। वकीलो के विरोध प्रदर्शन के चलते शुक्रवार को भी न्यायिक कामकाज बाधित देखा गया।

लालगंज तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष संतोष पाण्डेय व उनके पिता के खिलाफ लीलापुर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज होने से वकीलो मे गुस्सा व्याप्त हो उठा है। शुक्रवार को दूसरे दिन भी वकीलो ने संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश की अगुवाई मे तहसील परिसर मे पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद वकीलो का हुजूम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते नेशनल हाइवे पर आ पहुंचा। तहसील से सीओ कार्यालय तक वकीलो ने पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ गुस्से का इजहार करते हुए विरोध मार्च निकाला। यहां वकीलों का आक्रोश देख सीओ रामसूरत सोनकर अपने कार्यालय से बाहर निकल आये। सीओ ने वकीलो से वार्ता कर एसपी को संबोधित ज्ञापन लेते हुए मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। संघ के महामंत्री शेष तिवारी ने कहा कि अधिवक्ता की गलत नामजदगी मुकदमे से नही हटायी गयी तो वकील समाधान दिवस मे भी कडा विरोध दर्ज करायेगे। विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल, देवी प्रसाद मिश्र, विकास मिश्र, बृजेन्द्र पाण्डेय, संतोष पाण्डेय, संदीप सिंह, अनूप पाण्डेय, उपाध्यक्ष बीके तिवारी, धीरेन्द्र शुक्ल, बाबा नरेन्द्र ओझा, मस्तराम पाल, घनश्याम संवरिया, मनोज शुक्ल, प्रमोद तिवारी, संजय सिंह, प्रमोद सिंह, मिथलेश त्रिपाठी, विनय शुक्ल, विपिन शुक्ल, सिंटू मिश्र, वीरेन्द्र गौतम, शैलेन्द्र सिंह, प्रभात श्रीवास्तव, केबी सिंह आदि अधिवक्ता रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे