Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

महिलाओं से गंदी हरकत कर भाग जाने वाला युवक गिरफ्तार, महिला से गंदी हरकत करते समय सीसीटीवी में कैद हो गई थी तस्वीरें

 


डेस्क:महिलाओं से छेड़छाड़ कर भाग जाने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस के पूछताछ में बड़ी बात सामने है। 

बता दे कि बिहार में एक महिला स्वास्थ्य कर्मी से हुई छेड़छाड़ की वारदात से पुलिस की बड़ी फजीहत हुई। महिला स्वास्थ्य कर्मी के शिकायत पर हरकत में आई पुलिस को आखिरकार घटना के कई दिन बाद कामयाबी मिल गई।


क्या है पूरा मामला

बिहार के जमुई में राह चलती महिलाओं को पकड़कर जबरन चुम्मा लेकर या छेड़छाड़ कर भाग जाने वाला एक आरोपी दस मार्च को सीसीटीवी कैमरे में उस वक्त कैद हो गया जब बिहार के एक स्वास्थ्य कर्मी महिला अस्पताल के प्रांगण में किसी से फोन पर बात कर रही थी। उस दौरान एक युवक अस्पताल की वाल बाउंड्री फांद कर पीछे से दौड़ता हुआ आया और महिला स्वास्थ्य कर्मी को जबरिया किस कर दिया। महिला कुछ समझ पाती उससे पहले ही युवक वहां से भाग निकला। लेकिन युवक की करतूत सीसीटीवी के कैमरे में कैद हो गई।


ऐसी कई घटनाओं को दिया अंजाम

बताया जाता है कि आरोपी एक गिरोह का लीडर है जो मौका देखते ही महिलाओं से ऐसी हरकत ही नही करते बल्कि लूट पाट तक जैसी घटनाओं को भी अंजाम देते है। लोक लाज के भय से छेड़छाड़ की घटनाओं से पीड़ित महिलाएं मामले को खुद में ही दफन कर लेती है।


महिलाओं के लिए आरोपी था खौफ का साया

महिलाओं के साथ गंदी हरकत के होने से महिलाओं में भय व्याप्त बताया जाता है। फीरहाल जिस समाज में ऐसे भेड़िया पल रहे होंगे वहां की महिलाएं असुरक्षित ही महसूस करेंगी।


कौन है आरोपी

छेड़छाड़ के आरोपी युवक का नाम मोहम्मद अकरम बताया जा रहा हैं।हैं।बताया जा रहा हैं कि गिरफ्त में आया मोहम्मद अकरम क्षेत्र में सक्रिय आवारा युवकों और असामाजिक तत्वों का लीडर था।

साथियों की तलाश जारी

पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की जिससे आरोपी के सरगना होने की बात सामने आई अब पुलिस अन्य मनचले साथियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। जिनके भी गिरफ्तारी की जल्द उम्मीद है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे