Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कर्नलगंज: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली



रजनीश /ज्ञान प्रकाश                                     करनैलगंज(गोंडा)। रविवार को भारतीय नव वर्ष विक्रमी संवत् 2080 के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने सवा सौ मोटर साइकिल पर ढाई सौ कार्यकर्ताओं को बाइक रैली निकाली। जिले के सह् समग्र ग्राम विकास प्रमुख राम बहाल की अगुवाई में यह रैली ड़ाक बंगला से निकाली गई जिसका नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए सकरौर के मां गायत्री शक्ति पीठ मंदिर पर समापन किया गया। करनैलगंज नगर के सभी सामाजिक व धार्मिक संगठनों और नगरवासियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसमें भारत माता का जयघोष और वंदे मातरम गान करते हुए मुख्य मार्गों से होकर गायत्री माता मंदिर तक पहुंचे। रैली में भारत माता की प्रतिमा के साथ सभी बाईकों पर तिरंगा लगा रहा। रैली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 250 कार्यकर्ता शामिल हुए। समापन के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया जिसमें अखंड भारत में हिन्दू एकता पर बल दिया गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे