उमेश तिवारी
महराजगंज:बूथ सशक्तिकरण को लेकर निकले पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी ने आदर्श नगर पंचायत सोनौली के भावी चेयरमैन प्रत्याशी कन्हैया लाल गुप्ता से विशेष मुलाकात की।इससे पहले सेक्टर प्रभारी प्रेमनाथ सिंह एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं एवं बूथ अध्यक्षों से जन सम्पर्क किया।
बताते चले कि, बूथ सशक्तिकरण को लेकर भाजपा ने हर एक बूथ पर अपनी पैनी नजर जमा दी है। इसी क्रम में भाजपा के सबसे तेज तर्रार नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी ने बूथ अध्यक्षों से मुलाकात करते हुवे आदर्श नगर पंचायत सोनौली भावी चेयरमैन प्रत्याशी कन्हैया लाल गुप्ता के आवास पर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की।
वार्ता के दौरान नगर में विद्युत आपूर्ति ठप होने की समस्या पर कन्हैया लाल गुप्ता ने समीर त्रिपाठी से कहा कि नगर की जनता में बिजली की समस्या को लेकर कोहराम मचा हुआ है, घरों में पानी की भारी किल्लत हो गई है, वहीं नगर में जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन देते हुए भाजपा नेता समीर त्रिपाठी ने कहा कि, सोनौली, रतनपुर एवं अड्डा बाजार में विजली आपूर्ति शीघ्र ही सुचारू रूप से शुरू हो जाएगा, उन्होंने बताया कि, बिजली कर्मियों के हड़ताल पर जाने से भारी समस्या उतपन्न हो गया है, जिसको लेकर एडीएम को अवगत कराया गया है।
इस मौके पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल, मधुर सिंह, नरेन्द्र तिवारी, सत्येन्द्र नाथ सिंह, सोनू साहू, विक्की साहू, जुगुल किशोर कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ