Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कर्नलगंज के कादीपुर में श्री राम कथा का हुआ शुभारंभ



रजनीश / ज्ञान प्रकाश                            करनैलगंज(गोंडा)। ग्राम कादीपुर श्री हनुमानगढ़ी मंदिर पर शनिवार से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम कथा तथा श्री हनुमंत कथा का शुभारंभ किया। आठ वर्षों से लगातार होते आ रहे राम कथा महोत्सव को लेकर विशाल कलश यात्रा निकाली गई। कटरा घाट के सरयू तट से कलश यात्रा हनुमान मंदिर पहुंची। श्री माधव सेवा आश्रम अयोध्याधाम के स्वामी शेष नारायणाचार्य महराज के मुखारविंद होगी। जहां श्रीराम कथा के मुख्य यजमान श्री हनुमान जी महराज होंगें।  आयोजक मण्डल ग्रामीण और क्षेत्रवासियों ने जोरदार तैयारियां की हैं। 11 मार्च से 19 मार्च तक कथा शाम 6 बजे से होगी। 20 मार्च प्रातः हवन व भंडारा का भी आयोजन होगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे