कर्नलगंज में श्रीराम नवमी पर मंदिरों में रही धूम | CRIME JUNCTION कर्नलगंज में श्रीराम नवमी पर मंदिरों में रही धूम
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कर्नलगंज में श्रीराम नवमी पर मंदिरों में रही धूम



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। श्रीराम नवमी के मौके पर करनैलगंज नगर के करीब दो दर्जन से अधिक मंदिरों में एक साथ घंटा, घड़ियाल की गूंज रही। भगवान श्रीराम का प्राकट्य उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। हर तरफ भये प्रगट कृपाला दीनदयाला, कौशल्या हित कारी व भगवान राम की आरती की धूम रही। जिलाधिकारी के प्रशासकीय मंदिर ठाकुर श्री राम जानकी चतुर्भुजी मंदिर बालकराम पुरवा में जिलाधिकारी के प्रतिनिधि उप जिलाधिकारी हीरालाल ने भगवान की आरती और पूजन किया इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। दूसरी तरफ संतोषी माता मंदिर लखनऊ रोड पर भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास पूर्ण तरीके से मनाया गया जहां पंडित शेष कुमार पांडे ने मंत्रोच्चारण के बीच भगवान का जन्म उत्सव मनाया। नगर के हलवाई समाज द्वारा श्री रामजानकी मंदिर बालूगंज में रामजन्म उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर श्रीराम जानकी मंदिर प्रबंधक संजय यज्ञसेनी, अध्यक्ष राजकुमार मोदनवाल, महामंत्री सत्येंद्र यज्ञसेनी, संरक्षक रामजीलाल मोदनवाल, सुशील यज्ञसेनी, राजीव गुप्ता एडवोकेट, महेश गुप्ता एडवोकेट, कन्हैया लाल वर्मा, संतोष यज्ञसेनी, व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक सिंघानिया सहित नगर के संभ्रांत लोगों ने श्रीराम जन्म उत्सव की महाआरती में सम्मिलित हुए। इसके अलावा नगर के मां गायत्री शक्ति पीठ सकरौरा, श्रीराम जानकी मन्दिर बालूगंज, श्रीभैरव नाथ मंदिर, हनुमान गढ़ी मन्दिर सहित नगर के तमाम मंदिरों में राम जन्मोत्सव की धूम रही। हर तरफ दिन के बारह बजते ही गोला पटाखा की आवाज़ों के साथ घंटा घड़ियाल व आरती पूजन की आवाजें सुनाई देने लगीं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे