Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:आर्थिक सहयोग से कार्यकर्ताओं का जीता दिल!



पंश्याम त्रिपाठी 

गोंडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का दिल एक बार फिर जीता की पार्टी सदस्य को आर्थिक सहायता हो रही तारीफ जनपद के युवा सपा नेता सूरज सिंह ने बताया कि जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अफज़ल खान के फेफड़े में इन्फेक्शन के कारण अचानक तबियत ख़राब हुई, परिजन और साथियों ने मिलकर लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, स्थिति नाजुक थी, दो दिन इलाज़ के बाद अब सेहत पहले से बेहतर है।

सपा नेता सूरज सिंह की सूचना पर पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अफ़ज़ल के इलाज़ के लिए नगद 50,000/- आर्थिक सहयोग भेजवाया है और आगे भी ज़रूरत पर हर सहयोग करने को कहा है।सूरज सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय इससे पहले भी गोण्डा में चाहे कस्टोडियल डेथ होने पर परिवार को 2 लाख, निर्धन दुर्गेश यादव डेहरास के भाई की मृत्यु पर 2 लाख इक्कीस हज़ार, सूबेदार पुरवा चौरी चौराहा के दो ब्राह्मण परिवार के बच्चों के एक्सीडेंट में मृत्यु पर को एक लाख पचास हज़ार, सांड़ हमले में मृत बेलावां का पाण्डेय परिवार, इमिलिया में सर्पदंश में चौहान(लोनिया) परिवार के मृत युवक को 2 लाख, सुभागपुर मोफिया के किडनी रोग से पीड़ित युवक के परिवार को दो लाख पचास हज़ार जैसे अनेकों उदाहरण हैं जिसमें  राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संवेदना के साथ सभी वर्गों व आम जनमानस की  आर्थिक मदद की है।सपा नेता सूरज सिंह ने पूरे जनपद की ओर से अखिलेश यादव को पत्र लिखकर आभार जताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस काम की सपा कार्यकर्ताओं ने मुक्तकंठ से सराहना कर रहे हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे